Headlines

टिन की छत पर उतरा हिमालयन गिद्ध! जानिए तूफानगंज में क्यों मचा हड़कंप?

[ad_1]

Last Updated:

Rare Himalayan Griffon Vulture: तूफानगंज के भुर्कुश इलाके में दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध मिलने से सनसनी फैल गई. वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर बीमार गिद्ध को सुरक्षित बचाया.

तूफानगंज: धलपाल नंबर 1 ग्राम पंचायत के भुर्कुश इलाके में एक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध के अचानक दिखने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यह गिद्ध एक ग्रामीण घर की टिन की छत पर आकर बैठ गया. इसे देखते ही स्थानीय लोग उत्सुकता से उस घर के सामने जमा होने लगे. गिद्ध की हालत को देखते हुए समझा गया कि वह बीमार है. तुरंत इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई.

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई
बता दें कि जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय निवासी अशोक दास ने बताया, “दोपहर करीब 2 बजे दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध इलाके में उड़ता हुआ देखा गया. यह गिद्ध नेपाल दास नामक व्यक्ति के घर की छत पर आकर बैठ गया. इसके बाद लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए. वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई, और उनकी टीम ने गिद्ध को सुरक्षित बचा लिया.”

हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध की पहचान
बता दें कि वन्यजीव बचावकर्ता अर्धेंदु बनिक (Wildlife rescuer Ardhendu Banik) ने बताया, “इस गिद्ध की प्रजाति का नाम हिमालयन ग्रिफॉन वल्चर है. इसे स्वस्थ अवस्था में बचाया गया और वन विभाग को सौंप दिया गया.”

संरक्षण केंद्र भेजा गया गिद्ध
कूचबिहार के डिविजनल डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर, विजय कुमार नाथ (Divisional Deputy Forest Officer, Cooch Behar, Vijay Kumar Nath) ने कहा, “गिद्ध को अच्छे स्वास्थ्य में बचाया गया है. फिलहाल, इसे राजाभात खावा गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र भेजा गया है. वहां गिद्ध की शारीरिक स्थिति की निगरानी की जाएगी.”

बाप रे! इस किसान ने उतने में खरीदे बैल, जितने में आ जाएगी थार; कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

इलाके में चर्चा का विषय
जिले में इस दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध के बचाव की खबर ने लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है. यह घटना न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए चर्चा का विषय बन गई है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *