Headlines

टीचर ने क्लास में सफाईकर्मी को बुलाया, कुर्सी पर बिठाकर बंद करवाई आंख, छात्रों ने किया दिल छू लेने वाला काम!

[ad_1]

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब इंसान किसी बड़े पद पर पहुंच जाता है, तो उसके अंदर इतना घमंड आ जाता है कि फिर वो अपने से निचले पद के लोगों से अशिष्ट व्यवहार करने लगता है. उन्हें अपने बराबर नहीं समझता. पर हर व्यक्ति एक जैसा नहीं होता है. बहुत लोग जानते हैं कि इंसान को सम्मान उसका काम देखकर नहीं देना चाहिए. हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है. एक टीचर ने इस बात को साबित कर दिया. ये एक टीचर है, जिसने अचानक क्लास में पढ़ाते-पढ़ाते एक सफाई (Students shock cleaner viral video) करने वाली महिला को क्लास में बुलाया और छात्रों ने उसे सरप्राइज दिया. टीचर और महिला के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है जैसे वो एक्टिंग कर रहे हैं और ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से बनाया गया है. सच जो भी हो, पर ये वीडियो लोगों को अच्छी शिक्षा दे रहा है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @TheFigen_ पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक सफाईकर्मी को क्लास के छात्र अनोखा सरप्राइज दे रहे हैं. ये वीडियो स्क्रिप्ट लग रहा है, पर चूंकि ये अच्छी शिक्षा दे रहा है, ऐसे में इसे एक बार आपको जरूर देखना चाहिए. वीडियो को @aykiricomtr अकाउंट पर शेयर किया गया था. ये कजाकिस्तान का बताया जा रहा है. पीछे जो झंडा लगा है, वो भी कजाकिस्तान का ही है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *