Headlines

टीचर हो तो ऐसा… न गर्लफ्रेंड का नाम, ना वाइफ का, मास्टर साहब ने हाथ पर गुदवाया अनोखा टैटू, हो रही चर्चा

[ad_1]

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

मऊ के शिक्षक राजीव कुमार मौर्य ने शिक्षा के प्रति जुनून दिखाते हुए अपने हाथ पर स्कूल और सर्व शिक्षा अभियान का टैटू गुदवाया है, जिससे वह शिक्षा के महत्व को दर्शाते हैं.

X

हाथ

हाथ पर अनोखा टैटू

हाइलाइट्स

  • शिक्षक राजीव मौर्य ने हाथ पर स्कूल और सर्व शिक्षा अभियान का टैटू गुदवाया
  • शिक्षा के प्रति जुनून दिखाते हुए टैटू बनवाया, चर्चा का विषय बने
  • विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए अलग पहल चला रहे हैं

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक शिक्षक का शिक्षा को लेकर अनोखा जुनून चर्चा का विषय बन गया है. महापुर कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात राजीव कुमार मौर्य ने अपने हाथ पर सर्व शिक्षा अभियान के साथ ही स्कूल का नाम भी टैटू करवाया है.

लोकल 18 से बात करते हुए राजीव कुमार मौर्य बताते हैं कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें शिक्षक बनने का अवसर मिला. कई लोग प्रयास करने के बाद भी शिक्षक नहीं बन पाते हैं, लेकिन उनका सौभाग्य रहा कि वह शिक्षक बने और इस विद्यालय की शिक्षा से ही उनके परिवार का पालन-पोषण हो रहा है. इसलिए उन्होंने सोचा कि जिसके कारण उनका पूरा परिवार चल रहा है, क्यों न उसका नाम अपने हाथों पर गुदवा लिया जाए.

टैटू देखकर लोग…
पहले वह बलिया में कार्यरत थे, तब उन्होंने अपने हाथ पर सिर्फ सर्व शिक्षा अभियान का टैटू लगवाया था. लेकिन जब वह मऊ जिले के महापुर कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत हुए, तो उन्होंने इस विद्यालय के नाम का भी टैटू गुदवा लिया. हालांकि, उनके टैटू को देखकर लोग कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन वह सबका सहजता से जवाब देते हैं.

सब पढ़ें सब बढ़ें…
उनका कहना है कि शिक्षा ही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है. यदि इस विद्यालय और बच्चों की वजह से उनका परिवार चलता है, तो उस विद्यालय का नाम अपने शरीर पर रखने में क्या हर्ज है. इसलिए उन्होंने अपने हाथों पर पूरी तरह से विद्यालय का नाम और सर्व शिक्षा अभियान “सब पढ़ें सब बढ़ें” का टैटू गुदवा रखा है.

शिक्षा को लेकर अलग पहल
शिक्षा के प्रति प्रेम ही उन्हें यह टैटू बनवाने के लिए प्रेरित किया और आज वह सिर्फ अपने हाथ पर ही टैटू नहीं बनवाया है, बल्कि शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पूरे विद्यालय में अलग ही प्रकार की पहल चला रहे हैं, जिससे विद्यालय में छात्राओं की संख्या को बढ़ाया जा सके.

homeajab-gajab

न गर्लफ्रेंड का नाम, ना वाइफ का, मास्टर साहब ने हाथ पर गुदवाया अनोखा टैटू

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *