[ad_1]
Last Updated:
नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों को टीम में बरगद का पेड़ बताया है. सिद्धू का कहना है कि शुभमन गिल इन बरगद के पेड़ रूपी खिलाड़ियों की छत्र साया में रहकर परिपक्व हो चुके हैं और वह टीम टीम इंडिया क…और पढ़ें
शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू और संजय बांगड़ ओपनर शुभमन गिल के स्ट्रोक्स और तकनीक से प्रभावित हैं.दोनों का कहना है कि गिल भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 46 रन की पारी खेली.इस मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया. गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में शतक जड़ा था.
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर शुभमन गिल की भी तारीफ की. जो 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में हैं. सिद्धू ने कहा, ‘देखिए बरगद के पेड़ के नीचे कुछ भी नहीं उगता और भारतीय क्रिकेट का बरगद के पेड़ मूल रूप से रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. लेकिन जब आप शुभमन गिल को देखते हैं तो यह खिलाड़ी उस बरगद के पेड़ की छाया से उभरकर परिपक्व हो गया है.’ गिल पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) ने कहा, ‘साफ तौर पर वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालने वाले खिलाड़ी हैं. उनकी नींव वाकई बहुत मजबूत है और इसमें वनडे में लगभग ढाई साल के प्रदर्शन का आत्मविश्वास भी शामिल है. एकदिवसीय क्रिकेट में वह अद्भुत रहे हैं. उसकी टाइमिंग इतनी शानदार है.’
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीतकर अंतिम 4 का टिकट कटाया. भातर अपने आखिरी और तीसरे लीग मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. यह मैच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा.टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मैच को जीतकर सेमीफाइनल खेलना चाहेगी. सेमीफाइनल में उसकी टक्कर वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हो सकती है.
New Delhi,Delhi
February 24, 2025, 19:43 IST
[ad_2]
Source link