Headlines

‘टीम में सब पॉजिटिव है, रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़े…’ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले BCCI सचिव?

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy 2025: पूर्व क्रिकेटर वेंगसरकर ने कहा है कि विराट और रोहित बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. बीसीसीई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि टीम में सब कुछ पॉजिटिव चल रहे हैं.

'टीम में सब पॉजिटिव है...' चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले BCCI सचिव?

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले BCCI सचिव?

नई दिल्ली. आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की बल्लेबाजी मजबूत दिखती है. लेकिन उनके दो प्रमुख खिलाड़ियों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है. रोहित लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाकर अपने खराब दौर का अंत किया. दूसरी ओर, विराट कोहली ने भी तीसरे वनडे में अर्धशतक बनाकर फॉर्म में वापसी की. पूर्व क्रिकेटर वेंगसरकर ने कहा है कि विराट और रोहित बड़े मैच के खिलाड़ी हैं.

वेंगसरकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “रोहित और कोहली बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विपक्षी टीम भी उनसे सावधान रहती है, इसलिए उनकी उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण है. वे बहुत फर्क डालते हैं. मुझे यकीन है कि जितना बड़ा मौका होगा, उनका प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा.”

WPL 2025: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स होगी आमने सामने, देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत इस प्रतियोगिता में अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगा, जो कंधे की चोट से उबर रहे हैं. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी टीम की तैयारियों को लेकर चिंताओं को दूर किया है. सैकिया ने आईएएनएस से कहा, “टीम में सब कुछ बहुत पॉजिटिव है रोहित शर्मा और विराट कोहली फॉर्म में वापस आ गए हैं. इंग्लैंड सीरीज को देखिए.. परिणाम आपके सामने हैं.” भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में क्लीन स्वीप और टी20 में 4-1 से जीत दर्ज की.

भारत प्रतियोगिता का अपना पहला मैच 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 23 मार्च को भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा. भारत ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. इसके बाद साल 2017 में वह फाइनल में पहुंचे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

homecricket

‘टीम में सब पॉजिटिव है…’ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले BCCI सचिव?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *