[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy staff choice : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि शुभमन गिल को उप कप्तान बनाया गया है. खबर है कि कोच गौतम गंभीर उनके नाम पर सहमत नहीं थे. हार्दिक पंड्या को वो टूर्नामेंट…और पढ़ें
कोच गंभीर चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक को बनाना चाहते थे उप कप्तान- रिपोर्ट
नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम को लेकर विवाद खड़ा होता दिख रहा है. बीसीसीआई ने शनिवार (18 जनवरी) को वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है. अब खबर ये आ रही है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक पंड्या को उप कप्तान बनाना चाहते थे.
रविवार को दैनिक जागरण में छपि एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर आईसीसी टूर्नामेंट के लिए हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाने के पक्ष में थे लेकिन कप्तान रोहित और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर गिल के पक्ष में थे. हार्दिक 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन उसके बाद से उन्हें हटा दिया गया है. रोहित के जून 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद हार्दिक को भारत की टी20 टीम की कमान संभालने की पूरी तैयारी थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का फैसला लिया गया.
शुभमन गिल ने अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे सीरीज में भारत के उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाई थी. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का ऐलान करते हुए इसी बात पर जोर दिया. उन्होंने कहा गिल उप कप्तान थे इसी वजह से उनको बरकरार रखा गया है. जानकारी के मुताबिक गंभीर चाहते थे कि संजू सैमसन को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया जाए, लेकिन रोहित और अगरकर ऋषभ पंत को चाहते थे.
संजू सैमसन थे गंभीर की पसंद
सैमसन ने 2024 में एक कैलेंडर ईयर में तीन टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने. भारत ने आखिरी बार 21 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेला था जिसमें नंबर 3 बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने 108 रन की पारी खेली थी. चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में चयनकर्ताओं और कप्तान ने केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर चुना.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.
New Delhi,Delhi
January 19, 2025, 11:11 IST
[ad_2]
Source link