Headlines

टी-20 में दोहरे शतक की दौड़ में यशस्वी, अभिषेक, तिलक का दावा मजबूत

[ad_1]

Last Updated:

टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम जिस तरह की अल्ट्रा अटैकिंग क्रिकेट खेल रही है उससे एक बात तो साफ है कि कोई भारतीय टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज इस फार्मेट में दोहरा शतक लगा सकता है. जो ये विरला रिकॉर्ड बना सकते है उनमें त…और पढ़ें

टी-20 क्रिकेट में तीन बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज लगा सकते है दोहरा शतक

टी-20 में दोहरा शतक लगाने वाले संभावित बल्लेबाजो में तीन भारतीय

हाइलाइट्स

  • यशस्वी जायसवाल टी-20 में दोहरा शतक लगा सकते हैं.
  • अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 200+ है.
  • तिलक वर्मा भी दोहरा शतक लगाने की क्षमता रखते हैं.

नई दिल्ली. बैट से टकराने के बाद गेंद गोली के रफ्तार से हो रही है मैदान से बाहर और  गेंदबाजों को पड़ रही है मार , 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज दिखा रहे है अपने बैट की धार, मैदान पर बढ़ती जा रही है चौकों और छक्कों की बौछार,रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना है आज के खेल की दरकार, फिर ऐसे में सवाल बड़ा है कौन है वो बल्लेबाज जो करेगा टी-20 में 200 रन की रेखा पार.

इंग्लैंड के खिलाफ जिस स्ट्राइक रेट से भारत के युवा बल्लेबाजों ने रन बनाए और अपनी अल्ट्रा अटैकिंग बैटिंग से वर्ल्ड क्रिकेट को हिला दिया उससे एक बात तो साफ हो गई कि कोई भारतीय बल्लेबाज ही टी-20 अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ेगा. फार्म और स्ट्राइक रेट के साथ साथ गेम के एप्रोच पर नजर डाले तो तीन भारतीय नाम जेहन में आते है जो टी-20 में दोहरा शतक लगा सकते है . मजे की बात ये है कि तीनों बाएं हाथ के बल्लेबाज है और टॉप तीन में बल्लेबाजी करते है. इन तीनों बल्लेबाजों की उम्र 25 से कम है और तीनों बल्लेबाजों के आंकड़े इस बात की गवाही  दे रहे हैं कि दोहरा शतक उनसे दूर नही. अभी तक इंटरनेशनल में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाया है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड एरोन फिंच के नाम है जिन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की पारी खेली थी.

यशस्वी का फैलेगा यश

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज ना खेलने वाले   टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल की उम्र महज 23 साल है और वो टी-20 में दोहरा शतक लगाने वाले नामों में सबसे आगे है. .  टी20 और टेस्ट फॉर्मेट में अपनी बैटिंग से टॉप टीमों में भी खौफ भर दिया है. जायसवाल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 23 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम एक शतक दर्ज है. वहीं, जायसवाल ने 5 फिफ्टी भी ठोकी जिनमें 84, 93 रन की नाबाद पारियां भी शामिल हैं. जायसवाल का अंदाज इतना घातक है कि वह भविष्य में इस फॉर्मेट में डबल सेंचुरी भी ठोक सकते हैं. जायसवाल के पास शॉट्स की रेंज के साथ साथ अटैकिंग एप्रोच भी है जिसकी वजह से क्रिकेट जानकारों का मानना है कि वो दोहरा शतक लगा सकते है.

अभिषेक शर्मा का दावा मजबूत 

यशस्वी जायसवाल की तरह अभिषेक शर्मा भी पारी की शुरुआत करते है यानि सबसे दोहरा शतक लगाने का ज्यादा मौका  उनके पास ही भी होगा.अभिषेक  वो खिलाड़ी है जिसके लिए खतरनाक शब्द भी कम मालूम होता है. यह हम नहीं बल्कि अभिषेक के आंकड़े कह रहे हैं. 2 फरवरी को 24 साल के अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तबाही मचा दी. उन्होंने महज 54 गेंद में 135 रन की भयावह पारी को अंजाम दिया. इस दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए. इस पारी में 7 चौके जबकि 13 छक्के शामिल थे. यह किसी भारतीय की ओर से टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है. 4 ओवर शेष रहते अभिषेक ने गलती से अपना विकेट गंवाया, नहीं तो डबल सेंचुरी तक पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं थी. अभिषेक के नाम 17 मैच में 2 शतक और इतने ही अर्धशतक दर्ज हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 200 से उपर का रहा यानि जिस दिन पूरे 20 ओवर शर्मा जी ने खेला ये रिकॉर्ड बन सकता है.

तिलक के तेवर भी कम नहीं 

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद करने वाले  22 साल के तिलक वर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने भारत के बाहर साउथ अफ्रीका दौरे पर ताबड़तोड़ शतक ठोक हाहाकार मचा दिया था. तिलक ने महज 25 टी20I मैच में 2 शतक और 3 फिफ्टी ठोक दी हैं. देश हो या फिर विदेश, तिलक वर्मा बल्ले से अक्सर हल्ला बोलते नजर आते हैं. ऐसे में वह भी टी20 में डबल सेंचुरी ठोकने का चैलेंज उठाने का माद्दा रखते हैं. तिलक ने कई मौकों पर अपने तेवर से ये दर्शाया है कि उनके शॉट्स की रेंज और स्पिन खेलने में महारत उनको बाकी के बल्लेबाजों से अलग खड़ा करती है . साफ है ये एक अनोखी स्पर्धा है जिसमें भाग कोई भी ले सकता है पर मंजिल उसी को मिलेगी जो 120 गेंदो में ज्यादा गेंद बाउंड्री पार भेजने का माद्दा रखता हो.

homecricket

टी-20 क्रिकेट में तीन बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज लगा सकते है दोहरा शतक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *