[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर सड़क पर दौड़ रहे हेलीकॉप्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. हेलीकॉप्टर को एक ट्रक में लोड किया गया था. इसे देखने के लिए सड़क पर महाजाम लग गया.
उड़ाने की जगह सड़क पर दौड़ा दिया हेलीकॉप्टर (इमेज- फाइल फोटो)सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो धूम मचा रहा है कि लोग देखते ही हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं. मलेशिया के सुबांग जया, सेलेंगोर में एक हाईवे पर अचानक लोग रुक-रुक कर कुछ देखने लगे. वजह? एक ट्रक पर लदा पूरा का पूरा हेलीकॉप्टर सड़क पर दौड़ रहा था! लेकिन असली ड्रामा तब हुआ जब ये ट्रक एक तीखे टर्न पर पहुंचा.
ट्रक इतना लंबा था कि हेलीकॉप्टर की पूंछ बाहर लटक रही थी. बस, ट्रक फंस वहीं गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर बार-बार आगे-पीछे कर रहा है, लेकिन टर्निंग रेडियस कम होने की वजह से ट्रक हिल ही नहीं रहा था. पीछे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. हॉर्न बजने लगे और लोग बाहर निकल कर फोटो-वीडियो बनाने लगे.
लोगों ने की मदद
हेलीकॉप्टर को ट्रक से ले जाने की वजह से सड़क पर महाजाम लग गया. लेकिन वहां मौजूद कुछ बाइकर्स ने हेलमेट उतारा और मदद के लिए आगे आ गए. उन्होंने ट्रैफिक को दोनों तरफ रोक दिया और ड्राइवर को हैंड सिग्नल देकर धीरे-धीरे गाड़ी निकलवाई. आखिरकार 10-15 मिनट की जद्दोजहद के बाद हेलीकॉप्टर वाला ट्रक निकल गया और जाम खुल गया. वीडियो जैसे ही फेसबुक, टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ, वायरल हो गया. 24 घंटे में इसे 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए.
आए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
वीडियो देखने के बाद इसपर कई तरह के कमेंट्स आए. लोग हैरान थे कि एक जगह से दूसरे तक ले जाने के लिए आखिर हेलीकॉप्टर को उड़ाया क्यों नहीं गया. दरअसल ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का था, जिसे सुबांग एयरपोर्ट से किसी दूसरे लोकेशन पर शिफ्ट किया जा रहा था. हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए पायलट, फ्यूल और परमिशन चाहिए होती है, इसलिए सड़क मार्ग ही सस्ता और आसान तरीका था. लेकिन ट्रांसपोर्ट कंपनी ने शायद रूट प्लानिंग ठीक से नहीं की. मलेशिया में ऐसे ओवरसाइज लोड के लिए स्पेशल परमिट और एस्कॉर्ट गाड़ी जरूरी होती है. अब लोकल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
[ad_2]
Source link