Headlines

ट्रिपल सेंचुरी जमा मचाई तबाही फिर टीम इंडिया से बाहर, मांगा था एक मौका, अब 7 पारी में 752 रन ठोक मचाया कोहराम

[ad_1]

Last Updated:

Karun nair : करुण नायर 2022 में सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे जब उनको कर्नाटक टीम से निकाल दिया गया. विदर्भ ने इस खिलाड़ी को सहारा दिया और विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 6 मैच में 5 सेंचुरी ठोकते हुए इतिहास रच दिया….और पढ़ें

क्रिकेट से मांगा था एक मौका, अब 7 पारी में 752 रन ठोक मचाया कोहराम

करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया रनों का अंबार

नई दिल्ली. भारत के क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज हुए हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जमाई है. सबसे पहला नाम वीरेंद्र सहवाग का आता है जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. दूसरा नाम है करुण नायर का जो पिछले 8 साल से टीम से बाहर चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जमाकर तहलका मचाने वाले इस बैटर को सिर्फ अगली चार पारी में फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. महज 6 टेस्ट मैच खेलने के बाद कभी करुण को वापसी का मौका नहीं मिला.

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद से करुण नायर के खेल में लगातार गिरावट आई. हालात इतने खराब हो गए कि उनको कर्नाटक की टीम में भी जगह नहीं मिल रही थी. उन्हों थक हारकर क्रिकेट से ही गुहार लगाई और अपने मन की बात सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए लिखा. “डियर क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो,”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *