[ad_1]

ट्रेन के एसी कोच में सफर करने के दौरान यात्रियों को बेड रोल मिलता है, जिसमें दो चादर, तकिया, कंबल, और कई बार हाथ पोछने की तौलिया भी मौजूद होती है. कागज के थैले में दो चादर और तौलिया बंद होती है, बाकी चीजें बाहर रखी रहती है. सफेद होने की वजह से इसे साफ रखना बेहद जरूरी होती है. हालांकि, कई बार लोगों को गंदी चादर भी मिल जाती है, जिससे सफर का अनुभव खराब हो जाता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ट्रेन के चादरों (Cleaning of Railway Bed Rolls) को साफ कैसे किया जाता है? हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर रेलवे की लॉन्ड्री में घुस गया, और उसने चादरों की सफाई के हर स्टेप को कैमरे में कैद कर लिया.
इंस्टाग्राम यूजर @onroad____ पटना के रहने वाले हैं और अक्सर अपने 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के लिए ट्रैवलिंग से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रेन में मिलने वाले बेड रोल को साफ करने के बारे में बता रहे हैं. इस वीडियो में वो उस लॉन्ड्री में चले गए, जहां पर ट्रेनों के चादरों और कंबलों को साफ किया जाता है.
[ad_2]
Source link