[ad_1]

दुनिया की सभी कंपनियां चाहती हैं कि उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी अपना बेस्ट परफॉर्म करें. वहीं कर्मचारी भी चाहते हैं कि उन्हें उनके काम के बदले बेहतरीन सुविधाएं और बोनस मिलता रहे. वो बात अलग है कि उनके पैरामीटर्स के हिसाब से उन्हें चीज़ें कई बार नहीं मिल पातीं. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताएंगे, जो अपने कर्मचारियों पर दिल खोलकर खर्चा कर रही है.
किसी भी नौकरी में कर्मचारियों को सालभर काम करने के बाद बोनस की उम्मीद तो रहती ही है. हालांकि आज हम आपको जिस कंपनी ने बारे में बताने जा रहे हैं, उसने कर्मचारियों को मालामाल कर दिया. अब ये एम्प्लॉयी इन रिवॉर्ड्स को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट कर रहे हैं. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.
कर्मचारियों को बांटा गाड़ी-बंगला
वर्ल्ड ऑफ बज़ की रिपोर्ट के मुताबिक मलेशिया की कंपनी JRM Holistik ने अपने कर्मचारियों पर दिल खोलकर पैसा लुटाया है. इस कंपनी ने कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अपने बॉस से मिले हुए गिफ्ट्स को जमकर फ्लॉन्ट किया. उनके मुताबिक उन्हें घर, घर के लिए पैसे, ट्रैवेल पैकेज और दूसरे लग्ज़री गिफ्ट्स बांटे गए हैं. ये चीज़ें उन्हें कंपनी सालाना डिनर के दौरान दी गईं. Kaktiii नाम की कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि साल 2024 में पूरे साल काम करने के बाद आखिरकार इनाम मिला, लेकिन ये बोनस नहीं था. इसमें घर, गाड़ी, घर के लिए फंड और शानदार चीज़ें दी गईं.
डेढ़ करोड़ का बंगला दिया गिफ्ट में
इस दौरान जो सबसे बड़ा इनाम था, वो RM800,000 यानि डेढ़ करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बंगला था. इसे कंपनी के टॉप परफॉर्मर पुआन हिदायाह युस्मान को दिया गया. वहीं दूसरे कर्मचारियों को उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से घर गिफ्ट किए गए. किसी को घर खरीदने के लिए पैसे भी मिले, तो कुछ को विदेशों में लग्ज़री वेकेशन का वाउचर मिला. इतना ही नहीं कुछ को पवित्र स्थल मक्का में जानेके वीवीआईपी पैकेज मिले तो कुछ को गाड़ियां दी गईं. इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को फर्नीचर पैकेज, हाउसहोल्ड एप्लायंसेज़, हैंडबैग्स और दूसरी चीज़ें भी बांटी गईं.
Tags: Bizarre news, Trending news, Viral news
FIRST PUBLISHED : January 7, 2025, 10:38 IST
[ad_2]
Source link