Headlines

डेनिएला गाविरीया: खूबसूरत ट्रैफिक पुलिस कर्मी की बीमारी से जंग

[ad_1]

Last Updated:

कोलंबिया की रहने वाली इस महिला का नाम डेनिएला गाविरीया (Daniela Gaviria) है जो 30 साल की हैं. अक्टूबर 2022 में उनका एक वीडियो वयारल हुआ था, जिसमें वो रोड पर ट्रैफिक संभालने का काम कर रही थीं. सड़क पर आते-जाते ल…और पढ़ें

बला की खूबसूरत थी ये ट्रैफिक पुलिस कर्मी, लगती थी मॉडल, बीमारी से हुआ ऐसा हाल!

महिला को लोग सबसे खूबसूरत ट्रैफिक पुलिस कर्मी मानते थे. (फोटो: Instagram/dany06g)

इंसान की खूबसूरती हमेशा एक जैसी नहीं होती. आज जो बेहद खूबसूरत लगता है, जरूरी नहीं कि कल भी वो वैसा ही लगे. बुढ़ापा से चेहरे की खूबसूरती ढलने लगती है. पर कुछ लोग तो ऐसी दुर्लभ बीमारियों से जूझते हैं कि उसकी वजह से भी उनका बुरा हाल हो जाता है. ऐसा ही एक महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी (Most lovely visitors police warden) के साथ भी हुआ. एक वक्त था जब ये महिला बला की खूबसूरत लगती थी और उसे दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रैफिक पुलिस कर्मी माना जाता था. लोग तो उसे मॉडल मान लेते थे. पर वो ऐसी बीमारी से ग्रसित हुई कि अब उसे पहचान पाना भी मुश्किल होने लगा है.

नीड टू नो वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबिया की रहने वाली इस महिला का नाम डेनिएला गाविरीया (Daniela Gaviria) है जो 30 साल की हैं. अक्टूबर 2022 में उनका एक वीडियो वयारल हुआ था, जिसमें वो रोड पर ट्रैफिक संभालने का काम कर रही थीं. सड़क पर आते-जाते लोग उन्हें मॉडल समझ लेते थे. उनकी खूबसूरती देखकर लोग हैरान हो जाते थे. वो दो बच्चों की मां हैं.

traffic police warden disease

महिला को दुर्लभ बीमारी हो गई, जिससे उसका ऐसा हाल हो गया. (फोटो: Instagram/dany06g)

महिला को हुई बीमारी
उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनके इंस्टाग्राम पर भी तेजी से फॉलोअर्स बढ़े. आज के वक्त में उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उसी के दम पर उन्हें काफी मॉडलिंग के भी मौके मिले. पर अब उनमें बदलाव आ गए हैं. अब अगर आप उन्हें देखेंगे तो शायद पहचान ही न पाएं. दरअसल, डेनिएला को एक दुर्लभ बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अपना बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा.

40 दिनों तक चला इलाज
उन्होंने सोशल मीडिया पर हाल ही में बताया कि उन्हें स्केलरोडर्मा नाम की एक ऑटो इम्यून बीमारी है. जो इंसान की स्किन और कनेक्टिव टिशू पर असर डालती है. अब उनकी दवाएं चल रही हैं, जिससे बीमारी का असर कम हो सके. 5 दिसंबर 2024 को उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ था. वो करीब 40 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं और कीमोथेरापी भी करवाई थी. इसकी वजह से उनके बाल झड़ गए. उन्होंने 10 किलो वजन भी घटा लिया था. हालांकि, करीब 60 दिन बाद डॉक्टर ने बताया कि उनके शरीर में प्रोग्रेस दिख रही है, जो बहुत राहत भरी बात थी. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं.

homeajab-gajab

बला की खूबसूरत थी ये ट्रैफिक पुलिस कर्मी, लगती थी मॉडल, बीमारी से हुआ ऐसा हाल!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *