Headlines

डेब्यू करते रातोंरात बनी सुपरस्टार, पहली ही फिल्म के बाद लिया बॉलीवुड से संन्यास, आज 45,000 करोड़ की है मालकिन

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड की वो हसीना जिसने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया, लेकिन सिर्फ एक ही फिल्म से वो दर्शकों पर कुछ ऐसा प्रभाव छोड़ने में सफल रहीं कि आज भी लोग उन्हें भुले नहीं हैं. बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा ने पहली ही फिल्म के बाद इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था. वो ग्लैमर जगत से दूर हैं पर आज भी उनकी जिंदगी में ऐश और आराम की कोई कमी नहीं है.

बॉलीवुड में एक फिल्म से भी किसी की किस्मत बदल सकती है. जहां कई लोग सालों तक संघर्ष करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें वो स्टारडम नहीं मिल पाता है जिसका ख्वाब लेकर वो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते हैं. वहीं, दूसरी तरफ इस इंडस्ट्री में कुछ सितारों की ऐसी भी कहानियां हैं जहां एक ही फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी.

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने सिर्फ एक फिल्म से पहचान बनाई, इंडस्ट्री छोड़ दी और बाद में 45,000 करोड़ रुपए का बिजनेस साम्राज्य खड़ा कर दिया. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कौन सी स्टार हैं, जिन्होंने स्क्रीन से बोर्डरूम तक का ये सफर तय किया? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं.

ये हसीना जिसकी आज बात कर रहे हैं वो शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं गायत्री जोशी हैं. गायत्री को साल 2004 में आई फिल्म ‘स्वदेस’ में शाहरुख खान के साथ देखा गया था. ये एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी. पहली ही फिल्म में वो अपने शानदार अभिनय से प्रभावित करने में सफल रही थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था. गायत्री ने जल्द ही फिल्मों में डेब्यू किया और 2004 में शाहरुख खान के साथ ‘स्वदेश’ फिल्म में गीता का किरदार निभाया.

गायत्री ने सिर्फ एक फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके बावजूद, उन्होंने फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया. फिल्म ‘स्वदेस’ के अलावा उन्हें कैडबरी के ऐड के लिए जाना जाता है. पहली फिल्म के बाद गायत्री जोशी हमेशा के लिए सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गईं

गायत्री जोशी का जन्म 1977 में नागपुर, महाराष्ट्र में एक मराठी जोशी परिवार में हुआ था. वे रामनिवास रुंडाला और हेमा मिलानी की बेटी हैं और उनकी एक बहन अहाना जोशी भी हैं.गायत्री ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी और मॉडलिंग में भी नाम कमाया, जिसमें कैडबरी पर्क का आइकॉनिक विज्ञापन भी शामिल है. स्वदेस की रिलीज के एक साल बाद ही एक्ट्रेस ने साल 2005 में शादी कर घर बसा लिया था.

2005 में गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी की, जो ओबेरॉय रियल्टी के प्रमुख हैं. यह कंपनी भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है. उनके दो बेटे हैं, विहान और युवा. शादी के बाद गायत्री ने पूरी तरह से परिवार को समय देना शुरू कर दिया और फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए ताकि वे अपने बच्चों और घर पर ध्यान दे सकें.

विकास ओबेरॉय ने बिजनेस में जबरदस्त सफलता हासिल की है और मुंबई के वेस्टिन होटल जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स को संभाला है. गायत्री जोशी और विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति 45,000 करोड़ रुपए है, जो यह साबित करती है कि उनकी सफलता की कहानी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

डेब्यू करते रातोंरात बनी सुपरस्टार, पहली ही फिल्म के बाद लिया संन्यास

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *