[ad_1]
Last Updated:
Hardik Pandya Gautam Gambhir Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा T20I मैच हारने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने खलबली मचा दी. इस वीडियो में हार्दिक पंड्या और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच बातचीत होती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच मैच के बाद तीखी बहस हुई.
गौतम गंभीर हार्दिक पंड्या का वीडियो वायरल.नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में भारत ने दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 51 रन से गंवा दिया. टीम इंडिया से तो निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला ही, साथ ही हेड कोच ने अपने कुछ फैसलों से सभी को हैरान किया, जिसे लेकर खूब सवाल उठे. अक्षर पटेल को तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारना टीम पर भारी पड़ा. इसे लेकर गंभीर की खूब आलोचना हो रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने खलबली मचा दी है. दावा किया जा रहा है कि मुल्लांपुर में मैच के बाद दोनों के बीच ड्रेसिंग रूम में तीखी नोंकझोंक हुई.
हार्दिक-गंभीर का वीडियो वायरल
इस हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम के अंदर का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गंभीर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो से यह सपष्ट नहीं हो रहा कि दोनों के बीच किसी टॉपिक पर बहस या असहमति जाहिर हो रही है, लेकिन हाव-भाव से यह जरूर दिख रहा है कि चर्चा काफी गंभीर हो रही है. लोग यह कह रहे हैं कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही यही.
[ad_2]
Source link