Headlines

तलाक की अफवाहों के बीच बिग बॉस के सेट पर पहुंचे युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर भी आए नजर

[ad_1]

Last Updated:

Big Boss: तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल को साथी क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह के साथ बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों काफी चर्चा में हैं. चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने अलग होने का फैसला किया है… ऐसी खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर को साथी भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह के साथ बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया.

इन तीनों को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए और सोचने लगे कि क्या सलमान खान के इस शो में उनकी भागीदारी हो सकती है? हालांकि उनके आने के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो के जरिए यही समझ आता है कि ये तीनों बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे. यह भी बताया गया है कि तीनों आगामी वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में दिखाई दे सकते हैं.

अय्यर किए जा सकते हैं टीम इंडिया में शामिल
श्रेयस अय्यर ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी, सैय्यद अली मुश्ताक ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है. खबरों की मानें तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में चौथे नंबर पर खेलने के लिए सेलेक्टर्स की पहली पसंद है. टीम की घोषणा 12 जनवरी तक होनी थी लेकिन बीसीसीआई ने तारीख टाल दी है. बताया जा रहा है कि टीम की घोषणा 17-18 जनवरी को हो सकती है.

नाराज है धनश्री

तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर धनश्री के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों से धनश्री खुश नहीं है. उन्होंने हाल में सोशल मीडिया पर लिखा था, पिछले कुछ दिन मेरे परिवार और मेरे लिए ठीक नहीं रहे हैं. यह परेशान करने वाली है. मेरे कैरेक्टर पर सवाल किए जा रहे हैं. इसे खराब तरीके से पेश किया जा रहा है.”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *