[ad_1]
Last Updated:
युजवेंद्र चहल ने तलाक के अफवाहों के बीच चुप्पी तोड़ते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. लेकिन इस पोस्ट में कहीं भी पत्नी धनश्री के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.चहल ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो चीजें मेरे पसर्नल लाइफ के…और पढ़ें
युजवेंद्र चहल ने पत्नी संग तलाक के अफवाहों के बीच लिखा इमोशनल पोस्ट.
नई दिल्ली. टीम इंडिया से इग्नोर किए गए स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक के अफवाहों के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है. चहल ने अपने इमोशनल पोस्ट में कहा है कि जो बातें उनकी पसर्नल लाइफ को लेकर इनदिनों चल रही हैं वो सच भी हो सकती है और नहीं भी. चहल और धनश्री ने इंस्टग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.चहल ने अपने इंस्टाग्राम से धनश्री के साथ वाली सभी फोटो डिलीट कर दिया है.चहल और धनश्री ने जिस तरह से अपने अपने पोस्ट में एक दूसरे को इग्नोर किया है उससे तलाक की खबरों को बल मिलता है. चहल ने अपने पोस्ट में खुद को अच्छा खिलाड़ी, अच्छा बेटा, अच्छा भाई और अच्छा दोस्त लिखा है लेकिन उन्होंने खुद को एक अच्छा पति नहीं बताया है.
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, ‘मैं अपने सभी फैंस का शक्रुगुजार हूं जिन्होंने मुझे अटूट प्यार और मेरा सपोर्ट किया. उनके बिना मैं यहां तक का सफर तय नहीं कर पाता. हालांकि अभी यह सफर खत्म नहीं हुआ है!!! मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैंस के लिए अब भी कई अविश्वसनीय ओवर बाकी हैं !!! मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है. मैं एक बेटा, भाई और एक दोस्त भी हूं. हाल में मेरी निजी जिंदगी के बारे में लोगों की जिज्ञासा को मैं समझता हूं. सोशल मीडिया पर मैंने हाल में कुछ ऐसे मामलों पर बात करते हुए देखा है शायद सच भी हो सकती है और नहीं भी.’
चहल का छलका दर्द.
‘इससे मुझे और मेरी फैमिली ठेस पहुंची है’
युजी चहल ने लिखा, ‘ एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त के तौर पर मैं सभी से विनम्र आग्रह करता हूं कि वो इन अटकलों में ना पड़े.इससे मुझे और मेरी फैमिली को ठेस पहुंचा है. मेरी फैमिली ने मुझे हमेशा सभी के लिए अच्छे की कामना करने को कहा है. उन्होंने शॉर्टकट के बजाए कड़ी मेहनत और समर्पण करना सिखाया.ईश्वर की कृपा से मैं हमेशा आपका प्यार और सपोर्ट पाने का प्रयास करूंगा.ना की सहानुभूति.’
धनश्री वर्मा ने लिखा थो ये पोस्ट
धनश्री वर्मा अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘ पिछले कुछ दिन मेरे और मेरी फैमिली के लिए मुश्किल भरे रहे. आधारहीन खबरें, बिना फैक्ट चेक वाली न्यूज और अनजान ट्रोल्स ने मेरा कैरेक्टर खराब किया.नफरत फैलाने की कोशिश की गई. मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए वर्षों की मेहनत की. मेरी खामोशी को कमजोरी नहीं ताकत समझा जाए. सोशल मीडिया पर आसानी से नकारात्मकता फैलाई जा सकती है. लेकिन दूसरों को साथ में लेकर आगे बढ़ने के लिए हिम्मत चाहिए. मैंने अपने सच के साथ अडिग रहकर आगे बढ़ने का फैसला किया. सच को सबूत की जरूरत नहीं होती.’ हालांकि ना तो चहल ने और ना ही धनश्री ने अभी तक तलाक की अफवाहों का खंडन किया है. धनश्री ने सिर्फ ट्रोर्ल्स को जवाब दिया था.
[ad_2]
Source link