[ad_1]
Last Updated:
आज हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो लोगों को कनफ्यूज़ कर रही है. दरअसल पिक्चर में एक जानवर दिख रहा है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि ये है कौन सा जीव? आप भी कोशिश करके देखिए, क्या एक नज़र…और पढ़ें
जब भी हम खाली बैठते हैं, तो कुछ न कुछ ऐसा ढूंढते हैं, जिससे रचनात्मक तरीके से समय बिताया जा सके. अगर ये टाइमपास एक्टिविटी भी ऐसी हो कि हमारे दिमाग की कसरत हो जाए, तो ऐसी चीज़ों में दिलचस्पी बढ़ जाती है. इस काम में मदद करती हैं, वो तस्वीरें जो काफी उलझाऊ हों. इसे समझने में भी आपको समय लग जाए.
हम आमतौर पर आपको ऐसी तस्वीरें देते हैं, जिसमें कुछ ढूंढना हो. हालांकि आज हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो लोगों को कनफ्यूज़ कर रही है. दरअसल पिक्चर में एक जानवर दिख रहा है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि ये है कौन सा जीव? आप भी कोशिश करके देखिए, क्या एक नज़र में आप इसे पहचान पाए.
तस्वीर में बैठा है कौन सा जीव?
इस तस्वीर को आप देखेंगे तो आपके सामने काले रंग का एक जीव बैठा हुआ है. हालांकि ये देखने में कुछ और लग रहा है लेकिन है कुछ और. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर r/opticalillusions नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है, जिसे सुलझाने में लोग उलझ से गए. आपके लिए भी चैलेंज यही है कि आप एक बार में इस तस्वीर में मौजूद जीव को पहचान लें. अगर आप ऐसा कर पाए, तो आपकी नज़रों का कोई जवाब नहीं है.
त्स्वीर में दिख रहा है कौन सा जीव. (Credit- Reddit/r/opticalillusions)
कनफ्यूज़ तो नहीं हो गए?
तस्वीर को देखकर कोई कौआ समझ रहा है तो कोई कोई और काले रंग की चिड़िया. हालांकि इन दोनों में से ये जीव कुछ भी नहीं है. जब आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो समझ पाएंगे कि दरअसल कोई चिड़िया नहीं बल्कि एक बिल्ली है. उसने अपना सिर ऊपर की ओर किया हुआ है और वो ऊपर देख रही है, जिसकी वजह से उसकी सिर्फ एक आंख चमकती दिख रही और कौए का भ्रम पैदा हो रहा है.
January 14, 2025, 12:58 IST
[ad_2]
Source link