Headlines

तस्वीर में लिखा है एक शब्द, नहीं आ रहा है नज़र में, क्या ढूंढ पाए आप? 6 सेकंड का है चैलेंज

[ad_1]

ऑप्टिकल एल्यूज़न नज़रों का ऐसा धोखा होता है, जो आपको इस तरह भ्रमित कर दे कि सामने रखी चीज़ भी दिखाई न दे. एक बार फिर ऐसी ही लुकाछिपी के करने के लिए हम एक नई पहेली लेकर आए हैं. इस तस्वीर में आपको ढूंढकर निकालना है एक शब्द, जो तस्वीर में ही मौजूद है लेकिन नज़रों में नहीं आ पा रहा है.

आप ऐसी तमाम पहेलियां देख चुके होंगे, जहां कोई सामान इस तरह से रख दिया जाता है कि हम लाख ढूंढने के बाद भी उस तक नहीं पहुंच पाते. कुछ ऐसा ही शब्दों के साथ भी होता है. अगर ये सीधे तरह से न लिखा हो, तो उसे खोजने में दिमाग खपाना पड़ जाता है. खासतौर पर अगर ये भी न पता हो कि शब्द कौन सा है, तो भी ये आसान नहीं होता है.

तस्वीर में कहां लिखा है शब्द?
आपको आंखों को भ्रमित करने वाली इस तस्वीर को ध्यान से देखना है. इसमें आप एक शख्स का चेहरा देख सकते हैं लेकिन इसी तस्वीर में कहीं पर आपको एक शब्द भी लिखा हुआ दिखाई देगा. क्या आप इसे देख पाए? ज्यादातर लोगों को ये शब्द पहली बार में दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन अगर आपकी आंखों पर आपको भरोसा है, तो आप इसे ट्राई ज़रूर कर सकते हैं. इस काम के लिए आपको कुल 6 सेकंड का वक्त दिया जा रहा है.

can you spot a word in this picture, spot a word in this picture, spot a word in this picture within 6 seconds, optical illusion challenge, optical illusion, viral puzzle, trending puzzle

तस्वीर में लिखा हुआ है एक शब्द.

जान लीजिए जवाब
वैसे तो हमें उम्मीद है कि आपने इस शब्द को देख लिया ही होगा. अगर आप इसे समझ नहीं पाए हैं, तो आपके लिए हिंट ये है कि शब्द अंग्रेज़ी का है और L लेटर से शुरू होता है.

can you spot a word in this picture, spot a word in this picture, spot a word in this picture within 6 seconds, optical illusion challenge, optical illusion, viral puzzle, trending puzzle

यहां देखा जा सकता है जवाब.

अगर अब भी आप इसे देख नहीं पाए, तो ज़रा तस्वीर सो बाईं तरफ से देखना शुरू कीजिए आपको जवाब मिल जाएगा. वैसे जवाब वाली तस्वीर भी आपके सामने मौजूद है- Liar.

Tags: Ajab Gajab, Bizarre news, Viral news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *