[ad_1]
Last Updated:
ब्रिटेन की रहने वाली 30 साल की महिला चार्ली मिल इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उनकी लंबाई जिससे उनको अजीबोगरीब अनुभव होते हैं. 6 फुट 5 इंच लंबी चार्ली हर महीने लाखों रुपये कमाती हैं, लेकिन इस कामयाबी के पीछे उन्हें कई बार बेहद अपमानजनक हालात का सामना भी करना पड़ा है.
अपनी हाइट की वजह से लाखों रुपये कमाती है महिला. (फोटो: Instagram/amazonian_charlie)भारत में आमतौर पर लड़कियों की हाइट छोटी ही होती है और अधिकतर लड़कियां चाहती हैं कि वो भी लंबी होतीं. देखा जाए तो लड़का हो या लड़की, लंबी हाइट होने के कई फायदे हैं. पर जब हाइट ताड़ के पेड़ की तरह लंबी नजर आए, तब कैसा महसूस होता है? इंग्लैंड की एक महिला अपनी हाइट की वजह से ही जानी जाती है. वो हाइट से जुड़े वीडियोज बनाकर 65 लाख रुपये कमाती है. मगर हाइट की ही वजह से उसे कई बार शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है. एक बार तो उसे लेडीज टॉयलेट में औरतों ने घुसने तक नहीं दिया था!
ब्रिटेन की रहने वाली 30 साल की महिला चार्ली मिल इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उनकी लंबाई जिससे उनको अजीबोगरीब अनुभव होते हैं. 6 फुट 5 इंच लंबी चार्ली हर महीने करीब 60,000 पाउंड (लगभग 65 लाख रुपये) कमाती हैं, लेकिन इस कामयाबी के पीछे उन्हें कई बार बेहद अपमानजनक हालात का सामना भी करना पड़ा है. चार्ली ने खुलासा किया है कि उन्हें कई बार सार्वजनिक शौचालयों से यह कहकर बाहर निकाल दिया गया कि लोग उन्हें पुरुष समझ लेते हैं. चार्ली मिल इंग्लैंड के लिंकन शहर की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर अपनी लंबी टांगों और मजबूत कद-काठी के लिए जानी जाती हैं. उनकी ऊंचाई और व्यक्तित्व ने उन्हें एक सफल कंटेंट क्रिएटर और मॉडल बना दिया है. हालांकि, चार्ली का कहना है कि एक महिला के रूप में इतनी लंबी होना हमेशा आसान नहीं रहा.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link