[ad_1]
Last Updated:
दुनिया में एक ऐसी जगह है, जिसे देखते ही आपको लगेगा कि आप एलियन के देश में आ गए हैं. इस जगह पर तीन महीने तक लगातार कई ज्वालामुखी फूटे थे. इसके बाद जगह का नक्शा ही बदल गया.
रियल नहीं फेक लगती है ये अनोखी जगह (इमेज- फाइल फोटो) स्पेन के कैनरी आइलैंड्स में स्थित ला पाल्मा द्वीप पर एक ऐसी जगह है जिसे देखते ही आपको एलियन फिल्मों की याद आ जाएगी. काले-काले लावा के विशाल मैदान, टूटे-फूटे ज्वालामुखी कोन, राख से ढकी जमीन और बीच-बीच में दबी हुई इमारतें, यह सब 2021 की उस भयानक ज्वालामुखी विस्फोट का नतीजा है जो 85 दिनों तक लगातार चलता रहा. इस ज्वालामुखी का नाम है ताजोगाइटे, जो कुम्ब्रे विएखा रिज पर बना है. चारको वर्डे इलाका इसी विस्फोट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां लावा बहकर समुद्र तक पहुंच गया और नई जमीन बना दी.
19 सितंबर 2021 को शुरू हुआ यह विस्फोट ला पाल्मा के इतिहास का सबसे लंबा और विनाशकारी था. पहले छोटे-छोटे भूकंप आए, फिर अचानक काबेजा दे वाका इलाके में ज्वालामुखी विस्फोट हो गया. कई वेंट्स खुल गए और लावा के फव्वारे उछल कर दूर-दूर जा गिरे. राख का गुबार आसमान छूने लगा. 85 दिन बाद यानी 13 दिसंबर को यह रुक गया. इस दौरान 12 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा इलाका लावा से ढक गया था. इसकी वजह से 3000 से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई. केले के बागान (जो द्वीप की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा हैं) जलकर राख हो गए थे. तबाही के बाद ये जगह किसी एलियन देश में तब्दील हो गई.
बदल गया जगह का नक्शा
चारको वर्डे और आसपास के इलाकों में लावा ने सब कुछ निगल लिया था. हजारों लोग बेघर हो गए लेकिन अच्छी बात यह कि पहले चेतावनी मिलने से किसी की जान नहीं गई. लावा इतना गर्म था कि यहां 1140 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था. यह लावा जब समुद्र में गिरा तो नया डेल्टा बन गया. करीब 48 हेक्टेयर की नई जमीन ने जन्म ले लिया. लेकिन उस समय यह सुंदर नहीं था. धुआं, जहरीली गैस और राख से हवा खराब हो गई थी. एयरपोर्ट बंद हुए हो गए थे और सारी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थी.
अब बना टूरिस्ट स्पॉट
अब 2025 में यह इलाका टूरिस्टों के लिए आकर्षण बन गया है. गाइडेड टूर्स से लोग ताजोगाइटे को करीब से देखते हैं. काले लावा पर चलना, बिजारे आकार के पत्थर देखना, ये सब एलियन प्लैनेट जैसा लगता है. कुछ जगहों पर पौधे फिर उगने लगे हैं, प्रकृति वापस लौट रही है. लेकिन कई घर अभी भी राख में दबे हैं. सरकार ने रिकंस्ट्रक्शन के लिए करोड़ों यूरो खर्च किए हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि ला पाल्मा पर ज्वालामुखी सक्रिय हैं क्योंकि यह हॉटस्पॉट पर है. पिछली बड़ी इरप्शन 1971 में हुई थी. ताजोगाइटे ने द्वीप का नक्शा बदल दिया जहां नई पहाड़ियां बनी और नई जमीन भी. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देख लोग इसे एलियन प्लेनेट कहने लगे हैं.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
[ad_2]
Source link