[ad_1]
Last Updated:
3 Bollywood Heroes turn as Villain : बॉलीवुड में कई एक्टर हीरो के तौर पर एंट्री लेते हैं. कुछ तो पहली ही फिल्म से सफलता मिल जाती है तो कई एक्टर का करियर बतौर हीरो फ्लॉप ही रहता है. कुछ एक्टर ने करियर की शुरुआत में ही निगेटिव रोल्स से परहेज नहीं किया. कई हीरो को समझ आ जाता है कि विलेन का किरदार बहुत अच्छे से निभा सकते हैं. दर्शकों ने भी उनके निगेटिव रोल्स को सराहा. तीन एक्टर ने जब-जब निगेटिव किरदार निभाया, स्क्रीन से दर्शकों की नजरें नहीं हटीं. ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर आंधी बनकर छा गईं. विलेन का किरदार निभाने वाले ये एक्टर कई बार तो एक ही फिल्म में नजर आ चुके हैं.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यमी गौतम के पति आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. अक्षय अपनी दमदार एक्टिंग सब पर भारी पड़े हैं. कराची के अंडरवर्ल्ड डॉन रहमान डकैत का किरदार निभाकर सबको अपना दीवाना बना लिया है. मूवी 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. यह भी दिलचस्प संयोग है कि फिल्म में नजर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना-संजय दत्त और आर. माधवन अपने करियर में निगेटिव रोल्स निभा चुके हैं. अक्षय खन्ना इससे पहले छावा में औरंगजेब के किरदार में नजर आए थे. ये फिल्में थीं : अग्निपथ, पद्मावत, छावा और धुरंधर.

सबसे पहले बात करते हैं 2012 में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म ‘अग्निपथ’ आई थी. यह फिल्म 1990 में इसी नाम से बनी अमिताभ बच्चन की मूवी का रीमेक थी. यश जौहर के बेटे करण जौहर प्रोड्यूसर और करण मल्होत्रा डायरेक्ट थे. 1990 में रिलीज हुई 1990 में यश जौहर की फिल्म’अग्निपथ’ फ्लॉप हो गई थी. स्टोरी मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन मन्या सुर्वे की रियल लाइफ से इंस्पायर्ड थी. 22 साल बाद फ्लॉप फिल्म का रीमेक बनाया गया और दिलच्स्प बात यह है कि नई अग्निपथ सुपरहिट साबित हुई. 2012 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही.

करण जौहर जब 2009 में ‘माय नेम इज खान’ बना रहे थे तो उनके मन में ‘अग्निपथ’ का रीमेक बनाने का ख्याल आया. करण मल्होत्रा उनके असिस्टेंट थे. करण मल्होत्रा ने जब उनसे कहा कि 1990 की ‘अग्निपथ’ को कई बार देख चुके हैं और यह उनकी फेवरेट फिल्म है तो दोनों ने रीमेक बनाने का फैसला लिया. नए सिरे से स्क्रिप्ट लिखने का बीड़ा करण मल्होत्रा ने उठाया. 71 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 194 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. नई अग्निपथ में संजय दत्त ने विलेन ‘कांचा चीना’ का किरदार निभाया था. विजय चौहान के किरदार में ऋतिक रोशन ने शानदार अभिनय किया था. फिल्म में ऋषि कपूर का भी रोल निगेटिव था. प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं. हालांकि संजय दत्त 1993 में खलनायक में भी विलेन जैसा किरदार कर चुके थे. अग्निपथ के बाद तो उन्होंने कई बार पर्दे पर विलेन के किरदार में रंग जमा दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

25 जनवरी 2018 को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत आई थी. अदिति राव हैदरी, रजा मुराद, अनिप्रिया गोयनका भी अहम भूमिकाओं में थे. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी. फिल्म को लेकर राजस्थान-हरियाणा में भारी विरोध-प्रदर्शन हुआ था. फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था. गीत-संगीत भी संजय लीला भंसाली का ही था. फिल्म में 6 गाने थे और सभी गाने सुपरहिट थे. फिल्म का घूमर सॉन्ग पूरे चार दिन में शूट हुआ था. भंसाली को बेस्ट म्यूजिक का फिल्मफेयर अवॉर्ड और नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. मूवी को दो फिल्म फेयर अवॉर्ड और दो नेशनल अवॉर्ड मिले. भंसाली ने श्याम बेनेलग द्वारा निर्देशित भारत एक खोज में बतौर असिस्टेंट काम किया था. यह फिल्म उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट थी.

फिल्म में 13वीं शाताब्दी की कहानी दिखाई गई है. यह कहानी मलिक मोहम्म्द जायसी के उपन्यास पद्मावत पर बेस्ड थी. स्क्रीनप्ले संजय लीला भंसाली-प्रकाश कपाड़िया ने लिखा था. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके भव्य सेट, सिनेमेटोग्राफी थे. रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार इतनी संजीदगी से निभाया था कि उनकी एक्टिंग देखकर लोगों को यही लगा कि अलाउद्दीन ऐसा ही रहा होगा. रणवीर सिंह का किरदार निगेटिव था, फिर भी वह दर्शकों के दिल में जगह पाने में सफल रहे. रणवीर सिंह ने हीरो होते हुए भी यह फिल्म की. निगेटिव किरदार निभाया. पद्मावत फिल्म का बजट 190 करोड़ था. फिल्म ने दुनियाभर में 585 करोड़ का कैलेक्शन किया था. फिल्म ने 25 अवॉर्ड मिले थे. यह उस समय की सबसे महंगी मूवी थी. 2018 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

14 फरवरी 2025 में लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई थी. यह भी एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म थी जो महाराणा के बेटे संभाजी की लाइफ पर बेस्ड थी. विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे. रश्मिका मंदाना येशुबाई के किरदार में दिखाई दी थी. फिल्म की कहानी शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ से ली गई है. फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया था. विकी कौशल की दमदार परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ हुई थी. उन्होंने जिस तरह से अपना बॉडी ट्रांसफोर्मेशन किया, वो भी हैरान करने वाला था. इसके अलावा, सबसे ज्यादा महफिल अक्षय खन्ना ने लूटी थी. उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया था. उनका लुक और एक्टिंग देखकर दर्शकों के दिलों में सिहरन पैदा हो गई थी. हर किसी को यही लगा कि औरंगजेब ऐसा ही क्रूर रहा होगा. छावा में उन्होंने जिस तरह से किरदार निभाया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था.

130 करोड़ के बजट में तैयार हुई ‘छावा’ फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. अक्षय खन्ना सब पर भारी पड़ी. यहीं से अक्षय खन्ना के करियर ने बिल्कुल ही अलग रुख लिया. उन्होंने 1997 में हिमालय पुत्र से बॉलीवुड में बतौर हीरो शुरुआत की थी लेकिन पूरे 28 साल बाद उनका करियर बतौर विलेन बहुत सराहा गया. उन्हें नई पहचान दे गया.

2025 के विदा लेने से पहले 5 दिसंबर को एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जो इन दिनों तहलका मचा रही है. इस फिल्म का नाम है : धुरंधर. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त लीड रोल में हैं. रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. अक्षय खन्ना ने कराची के ल्यारी के अंडरवर्ल्ड डॉन रहमान डकैत का किरदार निभाया है. उनका हुक स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया अक्षय खन्ना की रील्स से भरा हुआ है. ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब विलेन फिल्म में सब पर भारी पड़े. अक्षय खन्ना की पुरानी फिल्मों की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं. धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी कर रही है. फिल्म अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. यह भी एक दिलचस्प संयोग है कि इसी फिल्म में काम करने वाले संजय दत्त, रणवीर सिंह भी निगेटिव रोल्म में छा चुके हैं. तीनों एक ही फिल्म में नजर आए हैं. अग्निपथ और पद्मावत को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 82 अवॉर्ड भी मिले.
[ad_2]
Source link