Headlines

तीसरी कक्षा का होमवर्क सवाल, बना माता-पिता के लिए चुनौती

[ad_1]

Last Updated:

कई बार माता-पिता के लिए बच्चों के होमवर्क को कराना भी चुनौती बन जाता है. एक ऐसा ही तीसरी कक्षा का सवाल सोशल मीडिया यूज़र्स का दिमाग घुमा रहा है, जो इसे सॉल्व करने में परेशान हो रहे हैं.

तीसरी कक्षा का वो सवाल, जिसे पैरेंट्स भी नहीं सॉल्व कर पाए, पकड़कर बैठे माथा!

होमवर्क कराने में उड़े पापा के होश.

हाइलाइट्स

  • तीसरी कक्षा का सवाल पैरेंट्स के लिए चुनौती बना.
  • सोशल मीडिया पर सवाल ने यूज़र्स को उलझाया.
  • सवाल का हल 2 स्टेप सीक्वेंस में छिपा है.

वैसे तो हम समझते हैं कि बच्चों की पढ़ाई बड़ों के हिसाब से हलवा होती है लेकिन ऐसा नहीं है. पीढ़ियां बदलने के बाद पढ़ाई का तरीका भी काफी कुछ बदल चुका होता है. बच्चों की पढ़ाई को समझना और उन्हें मदद करना आजकल माता-पिता के लिए किसी बड़े काम से कम नहीं होता है. फिर भी कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिनमें बच्चे छोड़िए बड़े भी पस्त हो जाते हैं.

कई बार माता-पिता के लिए बच्चों के होमवर्क को कराना भी चुनौती बन जाता है. एक ऐसा ही तीसरी कक्षा का सवाल सोशल मीडिया यूज़र्स का दिमाग घुमा रहा है, जो इसे सॉल्व करने में वे परेशान हो रहे हैं. आप भी एक बार तो इसे देखकर समझ नहीं पाएंगे और आपको अपना रीज़निंग वाला दिमाग लगाना पड़ेगा.

बच्चे का होमवर्क, बन गया पैरेंट्स के लिए पहेली
रेडिट पर एक यूज़र ने लिखा है कि वो अपने 8 साल के बेटे का होमवर्क करा रहा था. उसे कुछ ऐसा सवाल दिख गया, जिसे सॉल्व करने में खुद उसे घंटों तक उलझे रहना पड़ा. ये सवाल दरअसल सीक्वेंस यानि कड़ी वाला सवाल था. चाहकर भी वो इसे तुरंत सॉल्व नहीं कर पाया. ज़रा आप भी इसे देखकर समझिए, क्या आप सॉल्व कर पाएंगे?

J, L, L, ___, N, R, P, U, R, X.

Help me solve my son’s third grade math homework
byu/takenorinvalid incodes

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *