Headlines

तीसरे वनडे में हरी पट्टी बांधकर क्यों खेलने उतरे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी, क्या है इसके पीछे की वजह

[ad_1]

Last Updated:

अहमदाबाद में भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे में दोनों टीमों ने बीसीसीआई की ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ पहल के समर्थन में हरी पट्टी पहनी. जय शाह ने इस पहल का नेतृत्व किया.

तीसरे वनडे में हरी पट्टी बांधकर क्यों खेलने उतरे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी

तीसरे वनडे में हरी पट्टी बांधकर क्यों खेलने उतरे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी

हाइलाइट्स

  • भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी हरी पट्टी बांधकर उतरे.
  • खास वजह से ये पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी
  • भारत ने तीसरे वनडे में तीन बदलाव किए.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में कुछ खास हुआ. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ गेंदबाजी चुनी. अहमदाबाद वनडे में दोनों टीमों के खिलाड़ी हरी पट्टी बांधकर खेलने उतरे. यह बीसीसीआई की पहल ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ के समर्थन में पहना गया था

बीसीसीआई ने बुधवार को ट्वीट किया, “दोनों टीमें बीसीसीआई की पहल ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ का समर्थन करने के लिए हरी पट्टियां पहन रही हैं. इस पहल का नेतृत्व आईसीसी के चेयरमैन जय शाह कर रहे हैं. प्रतिज्ञा करें, संदेश फैलाएं, चलिए एक ऐसी मुहिम का हिस्सा बने जो सच में बेहद मायने रखती है.

जय शाह ने ट्वीट किया, “12 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के दौरान ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ को लेकर जागरूकता फैलाने की खास पहल शुरू करने पर गर्व है. खेल में प्रेरित करने, एकजुट करने और मैदान के बाहर स्थायी प्रभाव डालने की शक्ति है. इस पहल के माध्यम से, हम सभी से सबसे बड़ा गिफ्ट देने की दिशा में एक कदम उठाने का निवेदन करते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *