Headlines

‘तुम्हारे बच्चों की मां हूं, पैसे दो मुझे’, पति से सैलरी लेती है महिला, सालभर में हो जाता है लाखों का ‘मुआवज़ा’!

[ad_1]

Last Updated:

बच्चों को जन्म देना किसी भी माता-पिता के लिए खुशी और गर्व की बात होती है. हालांकि एक महिला ऐसी भी है, जो बच्चों को जन्म देने के बदले पति से हर महीने तय सैलरी लेती है. इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर ये…और पढ़ें

'तुम्हारे बच्चों की मां हूं, पैसे दो', पति से हर महीने सैलरी लेती है महिला!

बच्चे को जन्म देने का टैक्स लेती है पत्नी.

जो लोग काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं, वे बच्चे देखने के लिए नैनी को तनख्वाह देते हैं. आज हम आपको एक महिला के बारे में बताएंगे, जो अपने ही बच्चे को जन्म देने के लिए पति से मुआवज़ा लेती है. उसे पति से हर महीने सैलरी की तरह इसलिए मिलते हैं क्योंकि वो बच्चे की मां है. आपको ये अजीबोगरीब लग रहा होगा लेकिन ये बिल्कुल सच है.

बच्चों को जन्म देना किसी भी माता-पिता के लिए खुशी और गर्व की बात होती है. हालांकि कैमिला नाम की एक महिला ऐसी भी है, जो बच्चों को जन्म देने के बदले पति से हर महीने तय सैलरी लेती है. इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर ये बात लोगों को बता भी रही है. वो इस सैलरी को ‘वुमन टैक्स’ का नाम देती है और बताती है कि उसे ये आर्थिक मुआवज़ा इसलिए मिलता है क्योंकि उसने बच्चों को जन्म दिया है.

महीने में दो बार लेती है पैसे
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक कैमिला खुद ही बताती है कि वो अपने पति से हर महीने करीब 17,938 रुपये लेती है. उसका पति ये पैसे उसे दो बार में देता है, जो £85 यानि करीब 9 हज़ार रुपये होता है. सालभर में उसे वुमन टैक्स के तौर पर 2,63,806 रुपये मिल जाते हैं. कैमिला बताती हैं कि ये इसलिए होता है क्योंकि हर महीने मुझे एक हफ्ते पीरियड्स से गुजरना पड़ता है और मैंने दो दर्दनाक प्रेग्नेंसीज़ के ज़रिये बच्चों को जन्म दिया है. दोनों ही प्रेग्नेंसीज़ में उन्हें काफी उल्टी होती थी और बच्चे भी ऑपरेशन के ज़रिये हुए.

पति ने खुद ऑफर किया है ‘मुआवज़ा’
कैमिला बताती हैं कि ये वुमन टैक्स का आइडिया उनका नहीं बल्कि उनके पति का था. उन्होंने ही हर महीने के टैक्स की शुरुआत की थी. दो हिस्से में मिलने वाले इस पैसे से वो अपना मैनीक्योर और पेडीक्योर कराती हैं, इसमें हर बार करीब 9 हज़ार रुपये लग जाते हैं लेकिन उन्हें इससे खुशी मिलती है. कैमिला के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हज़ारों लोगों ने देखा और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी. एक यूज़र ने लिखा- फिर तो पति को भी आपकी बात सुनने का मैन टैक्स मिलना चाहिए. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा- इतना तो हर पति को अपनी पत्नी के लिए करना ही चाहिए.

homeajab-gajab

‘तुम्हारे बच्चों की मां हूं, पैसे दो’, पति से हर महीने सैलरी लेती है महिला!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *