Headlines

‘तुम अमिताभ बच्चन के बेटे हो’, 6 महीने बाद जब अभिषेक में डायरेक्टर किया NO, छीनी स्क्रिप्ट, सुना दी थी खरीखोटी

[ad_1]

Last Updated:

डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने याद किया कि कैसे उन्होंने अभिषेक बच्चन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया था जब एक्टर ने छह महीने तक इधर-उधर भटकाने के बाद उनकी फिल्म करने से इनकार कर दिया था.

'तुम अमिताभ बच्चन के बेटे हो', 6 महीने बाद जब अभिषेक में डायरेक्टर किया NO

अभिषेक बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस डायरेक्टर ने शेयर किया है.

हाइलाइट्स

  • अपूर्व लाखिया ने बयां किया जूनियर बी के साथ फिल्म करने का एक्सपीरियंस.
  • अभिषेक ने फिल्म के लिए हां कहने में लगा दिए थे छह महीने.
  • अपूर्व ने क्यों अभिषेक से नाराज होकर छीन ली थी स्क्रिप्ट?

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन बॉलीवुड का वो नाम हैं, जो महानायक के परिवार से आते हैं. पिता का बड़ा नाम साथ रहा, लेकिन फिर भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने और खुद को स्थापित करने से पहले उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी थीं. इसी दौरान अपूर्वा लखिया ने अपनी पहली फिल्म ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ के लिए अभिषेक को अप्रोच किया. अपूर्वा पहले आशुतोष गोवारिकर की ‘लगान’ में असिस्ट कर चुके थे और कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था. लेकिन जब उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म बनाने का फैसला किया, तो उन्हें मनचाहा लीड एक्टर पाने में समय लगा.

हाल ही में ‘फ्राइडे टॉकीज’ के साथ एक बातचीत में अपूर्वा ने याद किया कि पहलाज निहलानी के बेटे विक्की ने उनकी पहली फिल्म को प्रोड्यूस करने का ऑफर दिया था. जब अपूर्वा ने अपनी फिल्म का आइडिया शेयर किया और बताया कि वह अभिषेक को लीड रोल में कास्ट करना चाहते हैं, तो उन्हें अभिषेक से मिलने का मौका मिला. अपूर्वा ने बताया कि अभिषेक को स्क्रिप्ट पसंद आई, लेकिन फिल्म पर बातचीत छह महीने तक चलती रही. इस दौरान अपूर्वा को लगने लगा कि अभिषेक फिल्म के लिए हां कह देंगे, क्योंकि उन्होंने इसमें काफी समय बीत चुका था.

बच्चन के घर में पहली मुलाकात में मिलता है सिर्फ पानी
उन्होंने बताया, ‘वह बहुत दिलचस्प हैं. जब आप पहली बार जाते हैं, तो आपको पानी मिलता है. एक हफ्ते बाद, अगर वह आपको फिर बुलाते हैं, तो आपको कैप्पुचीनो ऑफर किया जाता है. तब तक, आपको पता चल जाता है कि आप प्रोगेस कर रहे हैं और चौथी या पांचवीं मुलाकात में, आपको ड्राई फ्रूट्स ऑफर किए जाते हैं. यह आपको हरी झंडी देता है और जब वह आपको सैंडविच और दूसरी चीजें ऑफर करने लगते हैं तो आपको पता चल जाता है कि अब हम शूटिंग करेंगे.’

स्क्रिप्ट छीन जब डायरेक्टर ने कहा ‘कोई बात नहीं’
हालांकि, चीजें अपूर्वा की उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं, क्योंकि छह महीने बाद अभिषेक ने फिल्म के लिए मना कर दिया. उन्होंने बातचीत में आगे बताया कि छह महीने बाद, उन्होंने मुझे बुलाया और कहा, यह फिल्म बननी चाहिए लेकिन मेरे साथ नहीं. मैं बहुत गुस्सा हो गया और मैंने उनसे अपनी स्क्रिप्ट छीन ली और कहा, ‘कोई बात नहीं’ और मैं चला गया. इस घटना के एक हफ्ते बाद, उन्हें अभिषेक के सेक्रेटरी का फोन आया.

‘अमिताभ बच्चन के बेटे से लड़ाई करके अपने करियर को खतरे में डाल दिया है’
अपूर्वा ने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वह अपने व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगेंगे. विक्की ने पहले ही अपूर्वा को चेतावनी दी थी कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के बेटे से लड़ाई करके अपने करियर को खतरे में डाल दिया है. उन्होंने बताया ये सुनने के बाद मैं खुद को रोक नहीं सका और उनके घर पहुंच गया. उन्होंने बताया, ‘हम गए और बैठे और मुझे यह एहसास दिलाने के लिए कि वह एक स्टार हैं, उन्होंने मुझे आधे घंटे तक इंतजार कराया. इस बार, हमें केवल पानी ऑफर किया गया. वह आए और बैठे, और मुझसे पूछा, ‘क्या तुम मुझसे नाराज हो?’ मैंने कहा, ‘बिल्कुल, मैं आपसे नाराज हूं.’

‘मैंने अपनी जिंदगी के छह महीने बर्बाद कर दिए’
अपूर्वा ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे कहा, ‘आप अमिताभ बच्चन के बेटे हो, तुम्हें कोई समस्या नहीं होगी, वह पहलाज निहलानी के बेटे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन मुझे अपने 7,000 रुपये के किराए की चिंता करनी पड़ती है. मैंने अपनी जिंदगी के छह महीने बर्बाद कर दिए, अगर आपको दिलचस्पी नहीं थी, तो तुम मुझे बता सकते थे, मैं किसी और से संपर्क कर लेता.’

भड़ास सुनने के बाद क्या बोले- जूनियर बी
ये सुनने के बाद अभिषेक ने थोड़ी देर रुके और फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं फिल्म कब शुरू करना चाहता हूं और इससे हमारे बीच की सब ठीक हो गया. क्योंकि मैंने माफी मांगने के बजाय एक स्टैंड लिया, उन्होंने मुझे थोड़ा और सम्मान दिया और फिल्म करने के लिए तैयार हो गई और उस दिन से, हम सबसे अच्छे दोस्त बन गए.

homeentertainment

‘तुम अमिताभ बच्चन के बेटे हो’, 6 महीने बाद जब अभिषेक में डायरेक्टर किया NO

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *