Headlines

दक्षिण अफ्रीका फिर बनी ‘चोकर्स’, 2025 अंडर-19 टी20 फाइनल में भारत से हारी

[ad_1]

Last Updated:

एक और वर्ल्ड कप के फाइनल में हार के साथ दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप में हारने का सिलसिला जारी रहा. मलेशिया में दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर चोकर्स साबित हुई. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2023 से लेकर अब तक कुल चार…और पढ़ें

भारत के सामने फिर अफ्रीका ने घुटने टेके,लगातार दूसरा टी-20 फाइनल में हार

भारतीय टीम ने फिर रोका फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रास्ता

हाइलाइट्स

  • दक्षिण अफ्रीका ने 2023 से अब तक 4 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल गंवाए.
  • अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया.
  • दक्षिण अफ्रीका की टीम पर ‘चोकर्स’ का टैग बरकरार.

नई दिल्ली. हारने वाले का भी अपना रुतबा होता है , मलाल तो वो करें जो रेस में उतरे ही नहीं. दबाव झेलना और दबाव में बिखर जाना ये दोनों बाते ये तय करती है कि आप अपने मंजिल तक पहुंचेगे या रास्ते में बिखर जाएंगे. जीत और हार के बीच में भी यहीं फर्क होता है कि बड़े प्लेटफॉर्म पर आप कितनी देर दबाव झेल पाते है . इसीलिए जिंदगी का मैदान हो या खेल का दबाव में बिखर जाने वाले अक्सर बीच रास्ते में ही अपना सफर छोड़ देते है. ये बात दक्षिण अफ्रीका की टीम पर भी लागू होती है.

मलेशिया में अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर ‘चोकर्स’ साबित हुई. अफ्रीका की क्रिकेट टीम के लिए अक्सर ‘चोकर्स’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. टीम को कई बार बड़े टूर्नामेंट के फाइनल या फिर अहम मुकाबले में हारते हुए देखा गया है. अब अफ्रीका की महिला टीम ने भारत के खिलाफ अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल गंवा दिया. 2023 से यह अफ्रीका टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में चौथी हार है.

दो साल में चौथी हार, चोकर्स टैग बरकरार 

फाइनल हारने की शुरुआत महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 से हुई जब  फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने  दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया था. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से जीत  हासिल कर खिताब अपने नाम किया था. फिर 2024 में पुरुष टी20 वर्ल्ड कप खेला गया, जिसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने आईं. इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया था. 2024 में पुरुषों के बाद महिला टीमों का भी टी20 वर्ल्ड कप खेला गया. इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने आईं. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 32 रनों से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. अब अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 2023 से अफ्रीका की पुरुष और महिला टीमों ने मिलकर कुल 4 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल गंवाए. साफ है दो साल में लगातार चार फाइनल हारने वाली टीम को अगर चोकर्स का टैग दिया गया है तो उसमें गलत क्या है.

एक तरफा हार, क्या दबाव ना झेल पाना जिम्मेदार 

हार जीत तो केल का एक अंग है पर एक तरफा हार जाना ये  दर्शाता है कि रेस में सिर्फ एक ही टीम दौड़ रही था. अंडर -19 महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त दी. मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और 20 ओवर में सिर्फ 82/10 रन बोर्ड पर लगाए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 84/1 रन बनाकर 9 विकेट से जीत अपने खाते में डाल ली. और साथ ही दक्षिण अफ्रीका का ट्राफी जीतने का इंतजार कुछ समय के लिए और बढ़ा दिया है.

homecricket

भारत के सामने फिर अफ्रीका ने घुटने टेके,लगातार दूसरा टी-20 फाइनल में हार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *