[ad_1]
Bollywood Sad Song : कुछ गाने दिल के दर्द को बखूबी बयां करते हैं. इन गानों को सुनकर प्यार की तड़प और बढ़ जाती है. बॉलीवुड की कई गाने के बोल ऐसे होते हैं जो दिल चीरकर रख देते हैं. 1999 में आमिर खान-मनीषा कोइराला की एक रोमांटिक फिल्म ‘मन’ में ऐसे ही एक दर्द भरा गाना सुनने को मिला था. गाने के बोल थे : चाहा है तुझको, चाहूंगा हरदम, मरके भी दिल से, ये प्यार ना होगा कम. 04:25 मिनट के इस गाने को उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया है. गाने को सुनकर आंखे नम हो जाती है. इस गाने को गीतकार समीर अंजान ने लिखा था. इस फिल्म के म्यूजिक की 28 लाख ऑडियो कैसेट बिके थे. फिल्म का डायरेक्शन इंदर कुमार ने किया था.’अकेले तुम अकेले हम’ के बाद यह दूसरा मौका था जब आमिर खान और जूही चावला साथ आए थे. यह फिल्म 1957 में आई अमेरिकन फिल्म एन अफेयर टू रिमेम्बर पर बेस्ड थी. फिल्म का म्यूजिक संगीतकार श्रवण राठौर के बेटे संजीव दर्शन ने तैयार किया था. शुरुआत में दोनों की तारीफ हुई लेकिन बाद में पता चला कि फिल्म के सभी गाने कॉपी किए गए हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी.
[ad_2]
Source link