[ad_1]

दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई लोग अपने शानदार कंटेंट से रातों-रात स्टार बन जाते हैं. इनमें से एक नाम ‘वायरल गर्ल सोनिया मीना’ का है, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. सोनिया, जो पहले एक स्कूल में मैथ्स टीचर थीं. अब वह अपने वीडियो कंटेंट के जरिए लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं.
वायरल गर्ल सोनिया मीना ने अपनी कड़ी मेहनत और आकर्षक कंटेंट के जरिए सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान बनाई है. पहले वह बच्चों को पढ़ाती थीं, लेकिन अब उनके वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट खूब फेमस हो रही हैं. आइये जानते हैं दिल्ली की सोनिया के बारे में.
जानें कैसे आया वीडियो बनाने का आईडिया
सोनिया मीना ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि वह एक सरकारी टीचर हैं. उन्हें बच्चों को पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है. साथ ही साथ दूसरों की मदद करना भी, जिससे उन्हें बहुत अच्छा लगता है. सोनिया बताती हैं कि उनसे लोगों का दर्द नहीं देखा जाता है. बता दें कि दिल्ली की रहने वाली सोनिया मीना गरीबों की मदद करती हैं और उन्हें साथ ही साथ उनके समान के बराबर पैसे भी देती हैं. आप भी देखें वीडियो https://www.instagram.com/vsoniameena?igsh=bXp4OHU3eThmajEw
क्या पैसे वापस लेती हैं
सोनिया मीना ने बताया कि लोगों को लगता है कि वह दिए हुए पैसे वापस ले लेती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. वह जो पैसे उन्हें देती हैं. वह कभी भी वापस नहीं लेती हैं. साथ ही साथ वीडियो बनाने के बाद में उनसे खुद भी मिलकर बातें करती हैं.
ऐसे कमेंट से नहीं लगता डर
सोनिया कहती हैं कि मुझ पर लोग बुरे कमेंट भी करते हैं, लेकिन मुझे उससे बिल्कुल भी डर नहीं लगता है. लोग मेरे ऊपर कई तरीके की वीडियो बनाते हैं. मेरे ऊपर हंसते हैं, लेकिन मुझे उनकी वीडियो से हिम्मत मिलती है और आगे बढ़ने का साहस मिलता है.
कहां से आते है
सोनिया ने हंसते हुए कहा कि उनके घर में पैसों का पेड़ लगा हुआ है. जहां से वो असानी से पैसे ले लेती हैं. इसके बाद लोगों में बांटती हैं.
Tags: Delhi news, Local18
FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 10:21 IST
[ad_2]
Source link