Headlines

दिल्ली चांदनी चौक की सस्ती चॉकलेट मार्केट का वायरल वीडियो

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @eatwithdelhi पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक ऐसी मार्केट को दिखाया गया है, जहां चॉकलेट पैकेट में नहीं, बल्कि किलो के भाव, ठेलों पर बिकती है. बहुत ढेर सारे दुकानदार चॉकलेट…और पढ़ें

यहां किलो के भाव मिलती है चॉकलेट, ठेले पर बेचते हैं लोग!

ये चॉकलेट मार्केट दिल्ली में है. (फोटो: Instagram/@eatwithdelhi)

हाइलाइट्स

  • दिल्ली के चांदनी चौक में ठेलों पर चॉकलेट बिकती है
  • चॉकलेट की हालत खराब, एक्सपायरी की जानकारी नहीं
  • वीडियो वायरल, 14 लाख व्यूज और कई प्रतिक्रियाएं

आज यानी 14 फरवरी को हर प्रेमी जोड़े के लिए बहुत खास दिन है क्योंकि आज वैलेंटाइन्स डे है. इस मौके पर लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं, घूमने-फिरने जाते हैं. यूं तो वैलेंटाइन्स वीक में एक चॉकलेट डे भी होता है, जिसमें लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं, पर बहुत से लोग पार्टनर को वैलेंटाइन्स डे पर भी चॉकलेट गिफ्ट करना पसंद करते हैं. अब ऐसे में अगर किसी को चॉकलेट की सबसे सस्ती मार्केट मिल जाए, तो वो बेशक वहां से किलो के भाव में चॉकलेट खरीदकर पार्टनर को दे देंगे. इन दिनों एक वीडियो वायरल (Chocolate market Delhi) हो रहा है, जिसमें सबसे सस्ती चॉकलेट की मार्केट दिखाई गई है. यहां लोग ठेले पर चॉकलेट बेचते हैं. हालांकि, यहां से चॉकलेट खरीदकर वैलेंटाइन्स डे पर पार्टनर को देने से पहले एक बार इन चॉकलेट्स की हालत देख लें…शायद आप अपना इरादा बदल देंगे.

इंस्टाग्राम अकाउंट @eatwithdelhi पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक ऐसी मार्केट को दिखाया गया है, जहां चॉकलेट पैकेट में नहीं, बल्कि किलो के भाव, ठेलों पर बिकती है. बहुत ढेर सारे दुकानदार चॉकलेट को ठेलों पर बेचते नजर आ रहे हैं. कई लोग वहां खड़े भी हैं और चॉकलेट को खरीद रहे हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *