Headlines

दिल्ली दंगों की अनकही कहानी, फिल्म ‘2020 दिल्ली’ में हुईं बयां, ट्रेलर ने खड़े किए रोंगटे

[ad_1]

Last Updated:

2020 Delhi Trailer: भारत की पहली सिंगल-शॉट फिल्म ‘2020 दिल्ली’ का ट्रेलर जारी हो चुका है. फिल्म 2020 के दिल्ली दंगों पर बनी है. साथ ही, सांप्रदायिक तनाव, राजनीतिक साजिशों और असामान्य हालातों में फंसे आम नागरिको…और पढ़ें

दिल्ली दंगों की कहानी, '2020 दिल्ली' में हुईं बयां, ट्रेलर ने खड़े किए रोंगटे

फिल्म ‘2020 दिल्ली’ 2 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘2020 दिल्ली’ की कहानी बताएगी कि कैसे शाहीनबाग से शुरू हुआ CAA विरोध ‘नमस्ते ट्रम्प’ तक पहुंचा. ‘2020 दिल्ली’ 24 फरवरी 2020 के दिन की कहानी है, जब एक तरफ डोनाल्ड ट्रम्प दिल्ली में थे और दूसरी तरफ शहर दंगों की आग में जल रहा था. इन दंगों में 53 लोगों की जान गई. ‘2020 दिल्ली’ के जरिये फिल्म निर्माता देवेंद्र मालवीय ने दिल्ली दंगों की कड़वी सच्चाई को सामने लाने की कोशिश की है, जो हाल के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है.

देवेंद्र मालवीय ने कहा, ‘इतने भयावह दंगों और आगजनी को सिंगल शॉट देना बहुत बड़ी चुनौती थी, यह फ़िल्म इस बात का प्रमाण है कि जब रचनात्मकता और कमिटमेंट साथ आते हैं, तो एक फिल्ममेकर अपना गोल को हासिल कर ही लेता है.’ यह फिल्म पड़ोसी देशों में हिंदू अल्पसंख्यकों की दुर्दशा को भी उजागर करती है. 2020 दिल्ली खासतौर पर इन देशों में हिंदू बेटियों के रेप, हत्या, धर्मांतरण के साथ ही गुलामी जैसे अत्याचारों से त्रस्त भारत आने की आस में मर रहे असंख्य हिंदुओं के दर्द को बयान करेगी.

दर्शकों को मिलेगा अलग सिनेमाई अनुभव
देवेंद्र मालवीय बताते हैं कि वन शॉट तकनीक में पटकथा, कोरियोग्राफी, एक्टिंग, लाइटिंग, सेट्स, सबके बीच सही तालमेल से ही मनचाहा शॉट मिल पाता है. जहां गलती छुपाने गुंजाइश ही नहीं है. इसलिए वन शॉट फिल्म सिनेमा का एक अलग अनुभव है, जिसमें दर्शक को फिल्म के अंदर होने का आभास होता है जो एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव हैं.

फिल्म में ब्रिजेंद्र काला जैसे माहिर एक्टर
देवेंद्र मालवीय का फिल्मी सफर कमिटमेंट और साहस का प्रतीक है. मुंबई में एक महत्वाकांक्षी एक्टर के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने पारंपरिक फिल्म इंडस्ट्री के बाहर अपनी अलग राह बनाई. ‘2020 दिल्ली’ के साथ देवेंद्र मालवीय ने साबित कर दिया है कि प्रभावशाली सिनेमा बड़े स्टूडियो या स्थापित नेटवर्क के बिना भी सफल हो सकता है. उनका काम समर्पण और नवीन कहानी कहने की शक्ति को उजागर करता है, जो देशभर के स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को प्रेरणा प्रदान करता है. फिल्म में ब्रिजेंद्र काला, समर जय सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, भूपेश सिंह, चेतन शर्मा और आकाश अरोरा जैसे कलाकारों की टीम है.

homeentertainment

दिल्ली दंगों की कहानी, ‘2020 दिल्ली’ में हुईं बयां, ट्रेलर ने खड़े किए रोंगटे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *