Headlines

दिल तो पागल है… 15 साल जूनियर प्रेमी के साथ बंद कमरे में थी शादीशुदा महिला, तीसरी बार ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा

[ad_1]

Last Updated:

Jamui Video Viral : जमुई के सिमुलतला में 35 वर्षीय महिला अपने पति की गैरमौजूदगी में 15 साल छोटे जूनियर प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालात में थी. ग्रामीणों ने दोनों को कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया.

ख़बरें फटाफट

जमुई:  बिहार में एक महिला का पति परदेश में काम करता है, तो वहीं, उसकी पत्नी अपने पति से हजारों किलोमीटर दूर गांव में रहती है. हर रोज पति का इंतजार करती महिला को जब कोई रास्ता नहीं मिला, तो उसने कुछ ऐसा किया जिसके बाद मामला जमुई जिले में चर्चा का विषय बन गया. यहां एक महिला ने अपने से करीब 15 साल छोटे एक युवक के साथ ऐसा कुछ कर दिया कि गांव के लोग अब उसके खिलाफ हो गए हैं. पूरा मामला जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक 35 वर्षीय महिला अपने 20 साल के प्रेमी के साथ एक कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई. मामला सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

बाहर रहता है महिला का पति

जानकारी के अनुसार महिला का नाम छिपाया गया है. जबकि उसका पति दूसरे शहर में रहकर काम करता है. महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक सोनू के साथ चल रहा था. सोनू अक्सर महिला के घर आया जाया करता था. जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए. एक रात जब सोनू सबसे नजरे छुपा कर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, तो पहले से घात लगाए बैठे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.

वहीं, जब ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. कमरे में महिला और सोनू बंद थे. इसके बाद तो ग्रामीण उग्र हो गए. ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी महिला के पति को भी दे दी. इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने कहा कि महिला के पति के वापस आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

युवक का महिला से चल रहा है प्रेम-प्रसंग

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है कि महिला को पकड़ा गया है. इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. तीसरी बार ग्रामीणों ने उसे उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि महिला का प्रेम-प्रसंग गांव के और भी कई युवकों के साथ चल रहा है. वह अलग-अलग लोगों के साथ पकड़ी जा चुकी है.  महिला के प्रेमी और अन्य युवकों के साथ बार-बार प्रेम-प्रसंग का खुलासा होने को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे. उन्होंने कहा कि जैसे ही उसका पति वापस आएगा. इस बात की जानकारी उसे दे दी जाएगी और फिर ग्रामीण बैठकर यह तय कर लेंगे कि मामले में आगे क्या कुछ करना है. बहरहाल अब यह मामला जमुई जिले में चर्चा का विषय बन गया है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homeajab-gajab

15 साल जूनियर प्रेमी के साथ बंद कमरे में थी महिला, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *