Headlines

‘दिल तो बच्चा है जी!’ जैसे ही बजा फेवरेट गाना, लड़कों के साथ मिलकर अंकल ने खूब किया डांस, रोकती रही बीवी

[ad_1]

बड़े होते-होते इंसान जिस सबसे बड़े हादसे का शिकार होता है, वो है अंदर से बाल मन का मर जाना. हम भले ही जितने भी गंभीर हो जाएं, जितने बड़े हो जाएं, जितनी जिम्मेदारी वाली नौकरी करने लगें, पर हमें अपने अंदर के बच्चे को नहीं मारना चाहिए, क्योंकि वही बच्चा हमें इस जिंदगी कि परेशानियों से लड़ने में मदद करता है. ऐसे बहुत से लोग आपको सोशल मीडिया (Elderly man dance with boys viral video) पर मिल जाएंगे, जो ज्यादा उम्र के होते हैं, पर उनका दिल जवान होता है और वो लोगों को जिंदगी जीने का सबक सिखाते हैं. ऐसे ही एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कों के साथ मिलकर अपने पसंदीदा गाने पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं. हालांकि, उनकी बीवी इस हरकत से खुश नहीं लग रही है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @malayali_santa एक केरल के लड़के का अकाउंट है जिसमें वो सैंटा क्लॉज बनकर मजेदार हरकतें करता है. नवंबर में शख्स ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो एक अंकल के साथ मस्ती करते नजर आ रहा है. इस वीडियो में वो एक बुजुर्ग शख्स के साथ डांस करता नजर आ रहा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *