Headlines

‘दीदी’ के फ्लैट में जाता था लड़का, फिर सुनाई देती थी अजीब आवाजें, आधी रात हुआ अजीबोगरीब खुलासा

[ad_1]

Last Updated:

मलेशिया के जोहोर में एक किराए के मकान में लड़की द्वारा नाबालिग को असॉल्ट करने का मामला सामने आया है. लड़की पच्चीस से अट्ठाइस साल की बताई जा रही है जबकि उसके साथ मिला लड़का नाबालिग था.

रात को फ्लैट के अंदर जाता था लड़का, डस्टबिन ने खोल दिया राज!अक्सर रात को लड़की के घर जाता था नाबालिग (इमेज- फाइल फोटो)

मलेशिया के जोहोर बाहरू में एक किराए के मकान में पड़ोसियों की शिकायत ने बड़ा राज खोल दिया. रोज-रोज रात में एक नाबालिग लड़का चुपके से ‘दीदी’ के फ्लैट में घुसता था. इसके बाद फ्लैट से अजीब-अजीब आवाजें आती थी. पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने जोहोर स्टेट इस्लामिक रिलिजियस डिपार्टमेंट (JAINJ) को इसकी जानकारी दे दी.

टीम ने रात 2:30 बजे छापा मारा और सारा सच सामने आ गया. फ्लैट का जो नजारा सामने आया, वो चौंकाने वाला था. JAINJ के प्रवर्तन अधिकारियों के सामने दोनों खुद को दोस्त तो कभी भाई-बहन बताते रहे. लेकिन कमरे के हालात और डस्टबिन से मिले सबूतों ने सारा मामला साफ कर दिया.

कई बार मिली थी शिकायत
फ़्लैट में रात के समय एक नाबालिग की एंट्री ने पड़ोसियों को शक से भर दिया था. टीम को शिकायत मिली और उन्होंने फ़्लैट पर रेड मार दिया. टीम ने दरवाजा खटखटाया लेकिन 7 मिनट तक कोई जवाब नहीं आया. आखिरकार 20 की उम्र की एक महिला ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट में दरवाजा खोला. कमरे की लाइट्स बंद थी. अंदर कंबल ओढ़े लड़का लेटा था, जो उठने से इनकार कर रहा था क्योंकि उसने कपड़े नहीं पहने थे. एक अधिकारी ने उसे तौलिया दिया और कपड़े पहनने को कहा. दोनों खुद को दोस्त बता रहे थे लेकिन कमरे में नजारा देख अधिकारी हैरान रह गए. फर्श पर कई इस्तेमाल किए हुए कंडोम बिखरे पड़े थे, जिनसे बदबू फैल रही थी. इसके साथ ही अलग-अलग फ्लेवर्स के कंडोम के कई पैक भी मिले.

गुनाह है ऐसे अफेयर
बाद में महिला ने कबूल किया कि कंडोम उसने ही ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवाए थे. लेकिन दोनों ने एक ही बात दोहराई कि वो सिर्फ दोस्त हैं. लड़का नाबालिग है, जो जोहोर का नहीं है लेकिन काम के सिलसिले में वहां रहता है. उसका कमरा फ़्लैट से 10 किलोमीटर दूर था. टिप-ऑफ से पता चला कि यह उसकी पहली विजिट नहीं थी. वो आधी रात को मोटरसाइकिल पार्क करके चुपके से घर में घुसता था ताकि दूसरे किराएदार ना देख ले. लेकिन इस बार सिर्फ 3 घंटे से कम समय में JAINJ की टीम वहां पहुंच गई और मामले का खुलासा हो गया. अधिकारियों ने पूछा कि क्या शादी का इरादा है? दोनों ने हां कहा. लेकिन फिर भी उन्हें खलवत (अविवाहित विपरीत लिंगी का संदिग्ध निकटता) के आरोप में पुलिस स्टेशन भेज दिया गया.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

रात को फ्लैट के अंदर जाता था लड़का, डस्टबिन ने खोल दिया राज!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *