[ad_1]
Last Updated:
लेवी कैली ने 19.46 वर्ग फुट का दुनिया का सबसे छोटा घर बनाया है. उनका दावा है कि आकार में इतना छोटा होने पर भी इसमें बेडरूम, किचन, टॉयलेट सबकुछ है. यह घर पहियों पर है और इसमें वह सारी सुविधाएं हैं जो कि एक फ्लैट…और पढ़ें
यूट्यूबर का दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटा घर है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- लेवी कैली ने 19.46 वर्ग फुट का सबसे छोटा घर बनाया है
- इस छोटे घर में बेडरूम, किचन, और टॉयलेट सबकुछ है
- घर पहियों पर है और इसमें फ्लैट जैसी सुविधाएं हैं
आपने दुनिया के बड़े से बड़े घर के बारे में सुना होगा, महल देखे होंगे. लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे छोटा घर देखा है? हम किसी प्रोटो टाइप घर या किसी घर के मॉडल की बात नहीं कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं, 20 वर्ग फुट से भी कम के एक असली घर की, जिसमें बेडरूम, किचन, टॉयलेट सबकुछ है. आप देखेंगे तो लगेगा कि इसमें तो एक ही आदमी घुस सकता है. लेकिन ऐसा भी नहीं है. यह दावा खुद यूट्यूबर लेवी कैली ने किया है जिसके इस घर का वीडियो वायरल हो चुका है.
कितना छोटा है ये?
सुनकर तो यकीन बिलकुल नहीं होता है. लकिन देखने पर खुद की आखों पर ही यकीन नहीं होता है. जीहां, असल में केवल 19.46 वर्ग फुट यानी 1.8 वर्ग मीटर का है. इतना ही नहीं दुनिया का सबसे छोटा घर होने के बावजूद इस घर आधुनिक फ्लैट की सारी सुविधाएं हैं. अमेरिका के लेवी केली का यह घर दूर से महज एक टेलीफोन बूथ जैसा लगता है, जो पहियों पर है.
लेवी को इसे बनाने की प्रेरणा ऐसे एक घर से मिली थी जिसके बारे में दावा किया गया था कि वह दुनिया का सबसे छोटा घर है. लेकिन उसे देखते ही लेवी को लगा कि वह उससे भी छोटा घर बना सकते हैं और उन्होंने ऐसा एक ही महीने में कर भी दिखाया. एक ट्रेलर पर रखा ये घर केवल एक ही एक्सल के पहियों पर है. इसमें बैठने की जगह,एक बेड, किचन, और टॉयलेट तक है.
बहुत ही सस्ता है ये
इस घर को बनाने में लेवी को केवल 21 हजार 500 रुपये का खर्च आया था. इसमें स्पेस रीडिंग, ठंडा करने की यूनिट के साथ वाटर टैंक वाटर हीटर, फिल्टर और पंप सिस्टम तक है. इसके अलावा एक मिनी फ्रिज, इलेक्ट्रिक कुक टॉप भी रखे हैं. लेवी का कहना है कि इसमें ना केवल एक वयस्क आराम से खड़ा हो सकता है, बल्कि आराम से सो भी सकता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: दूल्हे को खिलाई जा रही थी मिठाई, शर्माते हुए उसने दिखाई हिम्मत, लोगों ने लिए खूब मजे!
लेवी बताते हैं कि अगर माना जाए तो इस घर की खामी यही है कि इसमें कैम्पिंग स्टाइल का टायलेट है और इसमें जो शॉवर है, वह घर के बाहर लगा है. लेवी इसके किसी तरह का खामी नहीं मानते हैं. उनका कहना है कि स्पेस की कमी की वजह से ऐसा है. लेकिन यह काम का है. फिर भी जरूरत पड़ने पर शॉवर को अंदर भी लगा कर इस्तेमाल किया जा सकता है.
February 24, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link