Headlines

दुनिया का ‘सबसे बड़ा अंडा’ है ये, हजारों मील दूर की संस्कृति का प्रतीक, बन रहा है टूरिस्ट अट्रैक्शन

[ad_1]

Last Updated:

दुनिया में सबसे बड़ा अंडा एक पेंट किया हुआ फाइबरग्लास की कलाकृति है. अमेरिका के कांसस के सिटी ऑफ विल्सन में स्थित 20 फुट ऊंची कृति चेक विरासत का प्रतीक है जो यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है.

दुनिया का ‘सबसे बड़ा अंडा’ है ये, हजारों मील दूर की संस्कृति का है प्रतीक

20 फुट ऊंचा यह अंडा एक सुंदर कलाकृति है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वैसे तो दुनिया में कई तरह के अजूबे हैं. लेकिन कुछ  जगहें ऐसी हैं जो अपने अनोखे होने की वजह से बहुत ज्यादा सर्च की जाती हैं. गूगल मैप ने ऐसी ही कुछ जगहों का पता बताया है जिन्हें दुनिया भर में सबसे अधिक खोजे जाने वाले ‘विश्व के सबसे बड़े’ स्थलों की सूची में शामिल किया गया है. इतना ही नहीं इस कारण से वे अब खासे पर्यटक आकर्षण  स्थल बन चुके हैं. इन्हीं में से एक दुनिया का सबसे बड़ा अंडा है. सुनने में अजीब सा लगेगा यह कोई असली अंडा नहीं है, बल्कि एक 20 फुट ऊंची कलाकृति है जो फाइबर ग्लास की बनी है.

खास तरह का दुनिया का सबसे बड़ा अंडा
वैसे को यह बड़ा सा अंडा अमेरिका के कांसस में स्थित है , लेकिन इसका नाम चेक एग है क्योंकि इसका चेक गणराज्य से गहर नाता है.  यह सुंदर सी कलाकृति सड़क के किनारे पुताई किए हुए फाइबर ग्लास की है जो कि असल में चेक विरासत और संस्कृति का प्रतीक है. यह कांसस के सिटी ऑफ विल्सन के लोगों की धरोहर मानी जाती है.

देखे बिना नहीं गुजरते लोग
इस अंडे की खास  बात इसकी अनोखी डिजाइन है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा पेंटेड, यानी पुता हुआ अंडा बना देती है जब लोग इंटरनेट पर या गूगल मैप पर दुनिया के सबसे बड़े अंडे को देखते हैं तो उनकी इसे देखने की इच्छा होती है. सिटी ऑफ विल्सन की सड़क से गुजरने वाला कोई इंसान इसे देखे बिना आगे नहीं बढ़ता है.

world's largest Czech egg, World's largest egg, दुनिया का सबसे बड़ा अंडा, Unique tourist attractions, अनोखे पर्यटक आकर्षण, Google Maps popular places, गूगल मैप लोकप्रिय स्थान, Kansas attractions, कांसस आकर्षण, weird news, bizarre news, shocking news, world, अजब गजब, अजीबोगरीब खबर, जरा हटके, Czech egg

अंडे में खास चेक संस्कृति की चित्रकारी उकेरी गई है. (तस्वीर: Instagram)

ऐसे करते हैं लोग तारीफ
गूगल पर रीव्यू करते हुए एक शख्स ने कमेंट में लिखा, “इस पड़ाव के बारे में मुझे जो सबसे ज़्यादा पसंद आया, वह यह है कि स्थानीय समुदाय को इस अनोखे स्थल पर कितना गर्व है. यह एक छोटा पड़ाव है, लेकिन अगर आप इस इलाके से सफर कर रहे हैं और कुछ वाकई अनोखा देखना चाहते हैं, तो यह इसके लायक है. सड़क किनारे आकर्षण के प्रशंसकों या सांस्कृतिक इतिहास के एक टुकड़े की सराहना करने वाले किसी भी व्यक्ति को निश्चय ही इसे देखना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: 6 मिनट के लिए मर गया था शख्स, इस दौरान आफ्टरलाइफ के हुए ऐसे अनुभव, आपबीती ने मचाई हलचल

वैसे आकृति के लिहाज से यह एक अंडा ही है और इसके अंदर कुछ है भी नहीं, लेकिन इसे मध्य पूर्वी यूरोप के मशहूर अंडों की तरह से पेंट किया गया है. इसे स्थानीय आर्टिस्ट और क्राइस्लाइस एक्सपर्ट क्रिस्टीन स्लेचटा ने बनाया था. दिलचस्प बात ये है कि सिटी ऑफ विल्सन में यह परम्परागत चेक डिजाइन में पेंट किया हुआ अकेली कलाकृति नहीं है, यहां इस आकार की कई छोटी कलाकृतियां भी दिखती हैं.

homeajab-gajab

दुनिया का ‘सबसे बड़ा अंडा’ है ये, हजारों मील दूर की संस्कृति का है प्रतीक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *