Headlines

दुबई में स्पॉट हुई हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठाने पहुंचीं स्टेडियम, PHOTO वायरल

[ad_1]

Last Updated:

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दुबई स्टेडियम में भारत पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाते देखी गईं. पंड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया से जोड़ा जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई में चैंप…और पढ़ें

दुबई में स्पॉट हुई हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

जैस्मीन वालिया भारत बनाम पाकिस्तान मैच का दुबई स्टेडियम में बैठकर लुत्फ उठा रही हैं.

हाइलाइट्स

  • जैस्मीन वालिया ब्रिटिश सिंगर हैं
  • पंड्या और जैस्मीन के बीच डेटिंग का अफवाह है
  • पिछले साल दोनों के वेकेशन साथ में एंज्वाॅय की खबर आई थी

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले को देखने के लिए कई सेलिब्रिटिज दुबई पहुंची हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैसमीन वालिया भी स्टेडियम में बैठी मैच का लुत्फ उठाते स्पॉट की गईं. ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वालिया को स्टेडियम में देख हार्दिक पंड्या संग उनकी अफेयर की खबरों को बल मिला है.पंड्या ने इस मैच में भारत को पहला विकेट दिलाया. एक ओर जहां टीम इंडिया के स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद शमी और हर्षित राणा शुरुआती ओवरों में फ्लॉप रहे वहीं हार्दिक ने 9वें ओवर में आकर बाबर आजम को आउट कर भारत को बड़ा विकेट दिलाया.

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का पिछले साल एक्टर- मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया था.दोनों ने आपसी सहमति से अलगाव की खबरों को कन्फर्म किया था. हाल में रेडिट पर यूजर्स ने हार्दिक पंड्या का नाम जैस्मीन वालिया से जोड़ा था.लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है. कुछ लोगों ने हार्दिक और जैस्मीन की कई अलग अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें बताया गया था कि दोनों ग्रीक में एक साथ वेकेशन पर थे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *