Headlines

दुष्कर्म करने वाले अपराधियों से भरा पड़ा है ये गांव, काट चुके हैं सजा, लेकिन अब शांति से यूं जी रहे हैं जिंदगी!

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में मिरेकल विलेज (Miracle Village) है, जहां की लगभग आधी आबादी दुष्कर्म के आरोप वाले अपराधियों से भरी है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछले 15 सालों से इस गांव में ये लोग अच्छे से रह रहे हैं और कोई भी अपराध नहीं हुआ.

दुष्कर्म करने वाले अपराधियों से भरा पड़ा है ये गांव, काट चुके हैं सजा, लेकिन..

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक अनोखा गांव है, जिसका नाम ‘मिरेकल विलेज’ यानी ‘चमत्कारी गांव’ है. इस गांव की खास बात यह है कि यहां रहने वाले 200 लोगों में से लगभग आधे लोग वो हैं जो यौन अपराधों के दोषी पाए गए थे और अभी-अभी जेल से छूटे हैं. यह गांव इतना खास क्यों है? दरअसल, अमेरिका में यौन अपराधियों के लिए बहुत सख्त कानून हैं. जेल से छूटने के बाद उन्हें किसी स्कूल, पार्क या बस स्टॉप के पास रहने की इजाजत नहीं होती. इस वजह से ज्यादातर लोगों को घर नहीं मिल पाता और वे बेघर हो जाते हैं. इसी समस्या को देखते हुए साल 2009 में पादरी डिक विदरो ने इस गांव की शुरुआत की. यहां वो लोग रह सकते हैं जिन्होंने बिना हिंसा के यौन अपराध किए थे. इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ गलत वीडियो देखे थे या फिर उनकी प्रेमिका नाबालिग थी.

हालांकि, इस गांव में रहने के लिए कुछ सख्त नियम हैं. जिन लोगों ने हिंसा की है, उन्हें यहां जगह नहीं मिलती. बच्चों के साथ गलत करने वालों को भी नहीं रखा जाता. साथ ही, बच्चों वाले परिवार यहां नहीं रह सकते. गांव में लोग बिल्कुल सामान्य जिंदगी जीते हैं. वे सुबह उठकर काम पर जाते हैं और अपने-अपने घर संभालते हैं. कुछ लोगों को गुस्सा काबू करने की ट्रेनिंग भी मिलती है. जो लोग अभी कोर्ट की निगरानी में हैं, उन्हें काउंसलिंग भी मिलती है. गांव के एक बुजुर्ग निवासी एडगर कहते हैं, “मैं यहां इन लोगों के आने से पहले से रह रहा हूं. ये अच्छे लोग हैं. मैंने यहां कई दोस्त बनाए हैं.” लेकिन हर पड़ोसी की सोच ऐसी नहीं है. आस-पास रहने वाले गांव के कई लोग इनसे आज भी डरते हैं. एक मां ने तो अपने तीन बच्चों के साथ यहां से दूर जाकर रहना शुरू कर दिया.

आज मिरेकल विलेज अहिंसक यौन अपराधियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है. इस गांव में रहने के लिए हर सप्ताह लगभग दो दर्जन आवेदन आते हैं, जिन्हें छांटा जाता है ताकि हिंसा या ड्रग्स का इतिहास रखने वाले या प्रमाणित बाल यौन अपराधी लोगों को बाहर रखा जा सके, साथ ही वहां पहले से रह रहे लोगों को सुरक्षा मिल सके. यहां रहने वाले कुछ अपराधियों को तो स्थानीय शहरों में नौकरियां भी मिल गई हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि इस गांव की शुरुआत के बाद से यहां एक भी नया यौन अपराध नहीं हुआ है. यह गांव साबित करता है कि अगर लोगों को सही मौका और सहारा मिले, तो वे अपनी गलतियों से सीखकर अच्छी जिंदगी जी सकते हैं.

About the Author

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें

homeajab-gajab

दुष्कर्म करने वाले अपराधियों से भरा पड़ा है ये गांव, काट चुके हैं सजा, लेकिन..

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *