Headlines

दूल्हे का मजेदार वीडियो वायरल, मिठाई खिलाने की रस्म में हंसी ठिठोली

[ad_1]

Last Updated:

एक मजेदार वीडियो में दूल्हे को मिठाई खिलाने की रस्म लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस दौरान दूल्हे ने खुद को बेइज्जत होने से बचाया है. इस मौके पर हंसी ठिठोली भी हुई. वीडियो पर लोगों ने भी कमेंट कर खूब मजे लिए. लो…और पढ़ें

Viral Video: दूल्हे को खिलाई जा रही थी मिठाई, शर्माते हुए उसने दिखाई हिम्मत!

लोगों को दुल्हे का शर्माना कुछ ज्यादा ही अजीब सा लगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हाइलाइट्स

  • दूल्हे को मिठाई खिलाने की रस्म का मजेदार वीडियो वायरल.
  • दूल्हे ने शर्माते हुए मिठाई खाने की हिम्मत दिखाई.
  • वीडियो को 56 लाख लोगों ने देखा और खूब मजे लिए.

शादी में दूल्हा का दर्जा किसी राजा से कम नहीं होता. यह बाद हर धर्म की शादी में लागू होती है. हिंदू धर्म में भी बारात से लेकर विदाई तक दूल्हे को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है. पर कई मौके ऐसे भी होते हैं जहां पर हंसी ठिठोली और मजाक भी होता है. कई बार दूल्हे का भी मजाक उड़ जाता है. तो कई बार दूल्हे भी इस बाद का ख्याल रखते हैं कि उनके साथ मजाक ना होने पाए. ऐसे में अक्सर हालात बहुत ही ज्यादा फनी भी हो जाते हैं. ऐसे मौके के वीडियो भी लोग खूब पसंद करते हैं. इस बार हम आपके लिए ऐसी ही एक वीडियो छांट कर लाए हैं. जिसमें दूल्हे ने खुद को बेइज्जत होने का मौका नहीं दिया.

मिठाई खिलाने की रस्म
हिंदू धर्म में जब दूल्हा बारात लेकर ससुराल जाता है तो उसे खास तौर से उसकी सास या दुल्हन की बड़ी बहन या कोई और, कुछ मिठाई आदि खिलाते हैं. ऐसे में कई बार दुल्हे के साथ यहा मजाक भी हो जाता है. वायरल वीडियो में दूल्हे को एक लॉलीपॉपनुमा मिठाई खिलाने की कोशिश की जा रही है.

शर्मा ने लगा दूल्हा
वीडियो में बैकग्राउंड मे हिंदी फिल्म का गाना दइया दइया दइया रे बज रहा है. इस बीच दूल्हा भी मिठाई खाने के लिए काफी शर्मा रहा है और मिठाई खाने में संकोच भी दिखा रहा है. लेकिन काफी सकुचा कर वह जैसे ही मुंह खोलता है, उसके सामने से मिठाई पीछे कर ली जाती है. आसपास के लोग इस पर मुस्कुराए बिना नहीं रहते हैं. दो बार नाकाम कोशिश होने पर आखिरकार दूल्हा इस बार खिलाने वाली का हाथ पकड़ कर मिठाई खा ही लेता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *