[ad_1]
Last Updated:
Wedding News: दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में घंटों बैठी रही, लेकिन जब उसका दूल्हा नहीं आया तो रात 2:30 बजे उसके सब्र का बांध टूट गया. फिर दुल्हन ने जो किया, उसकी सब लोग तारीफ कर रह हैं…
दुल्हन के इस कदम ने उसकी शादी बचा ली.
गुजरात के सूरत में एक शादी पुलिस की वजह से टूटने से बच गई. यहां एक दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में घंटों बैठी रही, लेकिन जब उसका दूल्हा नहीं आया तो रात 2:30 बजे उसके सब्र का बांध टूट गया. उसने अचानक से पुलिस को फोन लगा दिया. दुल्हन के इस कदम ने उसकी शादी बचा ली.
दरअसल शादी में बारातियों के लिए खाने की कमी को लेकर दूल्हे के परिवार ने बवाल काट दिया. यह मामला इतना बढ़ गया कि वे सब दुल्हन को ही छोड़कर चले गए. इस नाटकीय घटनाक्रम के बीच पुलिस ने न सिर्फ दोनों परिवारों में सुलह कराई बल्कि खुद ‘बाराती’ बनकर शादी भी संपन्न कराई.
यह घटना रविवार रात गुजरात के वराछा इलाके में स्थित लक्ष्मीनगर वाड़ी में हुई, जहां राहुल प्रमोद महांतों और अंजलि कुमारी मीतुसिंह की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. जब खाने की सर्विंग शुरू हुई, तो दूल्हे के परिवार को लगा कि खाना कम पड़ गया है. बस फिर क्या था, वे इस अपना अपमान बताते हुए शादी तोड़ने पर तुल गए. मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और अपने परिवार के साथ वहां से चला गया.
दुल्हन ने पुलिस को किया फोन
अपनी शादी टूटते देख अंजलि ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल किया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. वराछा पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत हरकत में आई और रात करीब 2:30 बजे दूल्हे और उसके परिवार को थाने बुलाया.
Surat Police: इस थाने में हुई अनोखी शादी, पुलिसवाले बने बाराती, जानिए पूरा मामलाhttps://t.co/sHv4jUx9G6
Good Job Surat police #Surat #gujaratpolice #marriage_in_police_station#Varachapolice #jhbnews pic.twitter.com/hGw3QeGfRq
— Jay Hind Bharatvarsh (@HindBharatvarsh) February 3, 2025
[ad_2]
Source link