Headlines

दूल्हे ने चुटकी-चुटकी भरी बीवी की मांग, फिर सालियों के माथे में डाला सिंदूर, साले संग की ऐसी हरकत!

[ad_1]

Last Updated:

वायरल होने के लिए लोग कुछ भी ऊटपटांग हरकत करने लगते हैं. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें दूल्हा पहले अपनी बीवी की मांग में चुटकी-चुटकी सिंदूर डालता है. फिर इसके बाद वो सालियों की मांग को भर देता है. इतना ह…और पढ़ें

दूल्हे ने चुटकी-चुटकी भरी बीवी की मांग, फिर सालियों के माथे में डाला सिंदूर...

शादी का सीजन शुरू हो चुका है. सोशल मीडिया पर लोग अपने दोस्त-यार की शादी से जुड़े पोस्ट जमकर शेयर कर रहे हैं. लेकिन इस बीच शादी से जुड़े कुछ मजेदार फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इनमें से किसी वीडियो में दुल्हन डीजे वाले को धमकाती हुई नजर आ रही है, तो किसी वीडियो में दूल्हे के रिश्तेदार अपने डांस से महफिल जमा रहे हैं. कुछ लोग शादी के इस सीजन में फर्जी वीडियो बनाकर वायरल होना चाहते हैं. ऐसे लोग मनोरंजन के नाम पर शादी का मजाक उड़ाने से भी बाज नहीं आते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में एक दूल्हा पहले अपनी बीवी की मांग में चुटकी-चुटकी सिंदूर डाला, फिर वहां बैठी 6 की 6 सालियों के मांग में भी सिंदूर भर दिया. वहीं, साले के साथ भी ऐसी हरकत करने से बाज नहीं आता.

शादी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के लिए मंडप सजा हुआ है. दुल्हन बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. दूल्हा चुटकी-चुटकी सिंदूर उसके मांग में भर रहा है. लेकिन इसके बाद वो शर्मनाक हरकत करने पर उतारू हो जाता है. वो बगल में कुर्सियों पर बैठी दुल्हन की 6 बहनों की तरफ बढ़ता है. इसके बाद वो एक के बाद एक उन लड़कियों के मांग को भरता हुआ आगे जाता है. वो वहां पर बैठी दुल्हन की 6 की 6 बहनों के मांग में सिंदूर भर देता है. इसके बाद आखिरी में बैठा छोटा सा शख्स कहता है कि जीजा जी, मुझे भी. ऐसे में दूल्हा उसकी मांग में भी सिंदूर डाल देता है. इस दौरान दुल्हन हैरानी से अपने पति को देखती है. ऐसा लगता है मानो दुल्हन को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो ऐसी हरकतें क्यों कर रहा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *