[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर इन दिनों शादिुयों के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक दूल्हे ‘राजा’ का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें वो मशहूर गायक शंकर महादेवन के साथ एक सांस में पूरा गाना गाते हुए नज़र आ रहा है.
दूल्हे के गाने ने शंकर महादेवन को चौंकाया. (Credit- X/ @WeUttarPradesh)
शादियों में अगर नाच-गाना न हो, तो बात नहीं बनती है. इसके लिए कई बार तो घरवाले ही धमाल मचा देते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए मशहूर हस्तियों को बुलाया जाता है. कुछ ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी में मशहूर गायक शंकर महादेवन पहुंचे थे. हालांकि उन्हें अंदाज़ा नहीं रहा होगा कि यहां पर वे एक बेहद टैलेंटेड दूल्हे से मिलने जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों शादिुयों के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक दूल्हे ‘राजा’ का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें वो मशहूर गायक शंकर महादेवन के साथ एक सांस में पूरा गाना गाते हुए नज़र आ रहा है. यह एक अविश्वसनीय नज़ारा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं.
दूल्हे ने शंकर महादेवन को दी टक्कर
वायरल हो रहो वीडियो में देखा जा सकता है शंकर महादेवन शादी में मौजूद हैं और उनके साथ दूल्हा और रिश्तेदार भी खड़े हुए हैं. जैसे ही दूल्हा कहता है कि वो उनका बड़ा फैन है, वैसे ही वो उसे अपने साथ ‘Breathless’ गाना गाने के लिए चैलेंज करते हैं. लोग सोच ही रहे थे कि दूल्हा क्या करेगा, तभी वो ताल मिलाना शुरू कर देता है. उसके बाद तो दूल्हे राजा पूरा गाना खत्म करके ही रुकते हैं. इस तरह की सिंगिंग देखने के बाद शंकर महादेवन खुद कहते हैं कि वे कभी भी ऐसे दूल्हे से नहीं मिले.
शादी समारोह के दौरान मशहूर गायक शंकर महादेवन ने दूल्हे से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उनका मशहूर गाना #Breathless गाए। वहां मौजूद मेहमान मुस्कुराते हुए इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही दूल्हे ने गाना शुरू किया, सब हैरान रह गए! उसकी आवाज और अंदाज इतना जबरदस्त था कि खुद शंकर महादेवन… pic.twitter.com/DvlWsxA049
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) February 22, 2025
[ad_2]
Source link