Headlines

दूसरे दिन का खेल कितने बजे शुरू होगा… कितने ओवर फेंके जाएंगे? पहला दिन रहा बारिश के नाम

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में तीसरे टेस्ट में आमने सामने हैं. इस टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दूसरे दिन का खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा. मतलब रविवार को भारतीय समय के मुताबिक दूसरे दिन का खेल सुबह 5:20 बजे शुरू हो जाएगा. हालाांकि दूसरे दिन भी बारिश का अनुमान है लेकिन पहले दिन की तरह जोरदार बारिश की संभावना नहीं है. मौसम ने साथ दिया तो दूसरे के खेल में 98 ओवर फेंके जाएंगे. लोकल बॉय उस्मान ख्वाजा और युवा नाथन मैकस्वीनी ने अच्छी रक्षात्मक तकनीक का प्रयोग करके जसप्रीत बुमराह के पहले स्पैल को संभलकर खेला. लेकिन पहले दिन बारिश के कारण सिर्फ 13.2 ओवर फेंके जा सके जिसमें आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 28 रन तक बना लिए.

खराब मौसम के कारण पहले सत्र के बाद कोई खेल नहीं हो सका. मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी बारिश का अनुमान जताया है. ख्वाजा 47 गेंद में 19 और मैकस्वीनी 33 गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खुश होंगे कि ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ज्यादा रन नहीं बना सकी लेकिन उनके गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खेलने के लिए मजबूर ही नहीं किया.अधिकांश गेंदें बल्लेबाजों ने छोड़ना ही मुनासिब समझा. जब लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज आक्रमण के मूड में हैं, बारिश हो गई और गेंदबाजों की लय टूट गई.

24 घंटे में 2 संन्यास… चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवंडर, ऑलराउंडर के बाद बॉलर ने रिटायरेमेंट का कर दिया ऐलान

बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी ले लिया गया
बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी ले लिया गया और पहले सत्र में 13 .2 ओवर ही फेंके जा सके. इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह ओवर में आठ रन दिये जबकि मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 13 रन दिए.बुमराह का इस सीरीज में यह सबसे औसत प्रारंभिक स्पैल है. पिच से उछाल मिलने के बावजूद उन्होंने छह ओवरों के पहले स्पैल में विकेट लेने वाली ज्यादा गेंदें नहीं डाली जबकि सिराज ने ज्यादातर शॉर्टपिच गेंदें फेंकी. ख्वाजा ने उन्हें दो चौके लगाकर नसीहत दी.छठे ओवर में भी बूंदाबांदी के कारण खेल रोकना पड़ा था जब स्कोर 19 रन था.

पिच से नहीं मिल रही थी तेज गेंदबाजों को स्विंग
तेज गेंदबाजों को पिच से स्विंग नहीं मिल रही थी और बुमराह कुछ मौकों पर ही ख्वाजा को परेशान कर सके. सिराज को तीन ओवर के पहले स्पैल के बाद हटाकर आकाश दीप को गेंद सौंपी गई जिन्होंने 3.2 ओवर में दो रन दिए. पहले सत्र में सभी की नजरें इस पर थी कि ख्वाजा किस तरह बुमराह की गेंदों को खेलते हैं. उन्होंने अच्छी तकनीक का इस्तेमाल किया और बल्ले को शरीर के करीब ही रखा. उन्होंने उन्हीं गेंदों को खेला जो उनके शरीर पर डाली गई थी. उन्हें बखूबी पता है कि बुमराह के पहले स्पैल को इत्मीनान से खेलने के बाद वे बाकी गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं. पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *