Headlines

दूसरे दिन भी सिंगल डिजिट में हुई ‘देवा’ की कमाई, ‘स्काई फोर्स’ ने भरी उड़ान, जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन

[ad_1]

Last Updated:

Deva Sky Force Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘देवा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई हल्की बढ़त देखने को मिली है. दूसरी तरफ, अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ का भारत में …और पढ़ें

दूसरे दिन भी सिंगल डिजिट में हुई 'देवा' की कमाई, 'स्काई फोर्स' ने भरी उड़ान

‘देवा’ की रिलीज का ‘स्काई फोर्स’ पर नहीं पड़ा कोई असर.

हाइलाइट्स

  • ‘देवा’ की दूसरे दिन भी सिंगल डिजिट में हुई कमाई.
  • ‘स्काई फोर्स’ का कलेक्शन 100 करोड़ के हुआ पार.
  • ‘स्काई फोर्स’ ने बिगाड़ा शाहिद कपूर की ‘देवा’ का खेल.

नई दिल्ली. शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. यह मूवी 31 जनवरी को रिलीज हुई है. वैसे फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी धीमी शुरुआत हुई है. हालांकि, दूसरे दिन ‘देवा’ की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली है. दूसरी तरफ अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना हो चुका है.

शाहिद कपूर की ‘देवा’ एक्शन से भरपूर एक कॉप ड्रामा फिल्म है. पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया था. शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है, लेकिन कुछ खास ज्यादा कमाई नहीं हुई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की ‘देवा’ ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपये हो चुका है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *