[ad_1]
Last Updated:
देखने में यूं तो ये कमसिन हसीना लगती है, लेकिन असलियत जानने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएंगे और फटाक से कहेंगे कि ये दादी तो अभी भी जवान है. इस महिला का नाम गिना स्टीवर्ट है, जो अपने असली उम्र से बहुत छोटी लगती…और पढ़ें

बढ़ती उम्र का असर हमारे स्कीन पर सबसे ज्यादा दिखाई देता है. इसके अलावा अगर शारीरिक मेहनत न किया जाए तो भी कई समस्याएं सामने आने लग जाती हैं. ज्यादातर लोगों को ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन पर उम्र का कोई असर ही नहीं होता. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जो देखने में कमसिन हसीना लगती है, लेकिन उसकी असलियत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. इतना ही नहीं, उम्र के बारे में सुनकर आप फटाक से कहेंगे कि ये तो बुढ़ापे में भी जवान लगती है. इस महिला का नाम गिना स्टीवर्ट है, जिसे दुनिया का सबसे युवा दादी माना जाता है. जी हां, सच सुना, ये महिला कम उम्र में ही दादी बन चुकी है. हाल ही में गिना ने अपने ग्लोइंग स्कीन का राज लोगों के सामने रखा, जिसके बारे में जानकर हैरानी होगी.
दुनिया की सबसे “हॉट दादी” कही जाने वाली गिना ने बढ़ती उम्र के लक्षणों से लड़ने का रहस्य बताते हुए कहा कि लोग अक्सर मुझे बहुत कम उम्र की समझ लेते हैं. मेरे इस ग्लोइंग स्कीन का राज संतरा है. प्लेबॉय मॉडल और तीन बच्चों की दादी का मानना है कि हेल्दी फूड हैबिट्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. अंग्रेजी वेबसाइट मिरर से बातचीत में गिना ने कहा कि मैं 54 साल की हो चुकी हूं, लेकिन आज भी मैं कड़ी मेहनत करती हूं. मुझे लगता है कि मैं अपनी उम्र के उस पड़ाव में हूं, जहां से खुद को हेल्दी रख सकती हूं और अच्छी दिख सकती हूं. मुझे लगता है कि हमारे डेली फूड हैबिट्स, थोड़ा एक्सरसाइज करके बुढ़ापे को कुछ हद तक रोका जा सकता है. ग्लैमरस इन्फ़्लुएंसर ने जवां दिखने के लिए संतरे को अपना पसंदीदा भोजन बताया. बता दें कि गिना स्टीवर्ट का नाम क्रिकेटर शेन वॉर्न से भी जुड़ा था.
[ad_2]
Source link