[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @anchor_jk पर कुछ महीनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक महिला अपने देवर की बारात में डांस कर रही है. उनका डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
भाभी का डांस वीडियो वायरल. (फोटो: Instagram/@anchor_jk)घर की शादी में नाच-गाना करना आम बात है, लेकिन अगर शादी देवर की हो, तब तो भाभी का उत्साह सातवें आसमान पर होता है. वो इसलिए क्योंकि भाभी की पूछ बहुत होती है और वो इस बात से भी खुश रहती है कि उसकी देवरानी आने वाली है. ऐसी ही एक उत्साहित भाभी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला बारात में नाचती नजर आ रही है. पीछे गोड़ी पर बैठा दूल्हा भी झूम रहा है. यूं तो वीडियो दिल जीत लेने वाला है, मगर लोग इसमें भी महिला को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं- “देवरानी आने दो फिर पता चलेगा कितना प्यार है!”
इंस्टाग्राम अकाउंट @anchor_jk पर कुछ महीनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक महिला अपने देवर की बारात में डांस कर रही है. देवर की बारात है, तो आप समझ ही गए होंगे कि वो किस गाने पर नाच रही है? जी हां, वीडियो में भाभी, ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के गाने- ‘लो चली मैं…’ पर डांस कर रही है.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link