Headlines

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का कार कलेक्शन हुआ और भी लग्जीरियस! खरीदी Ferrari 296 GTS, कीमत उड़ा देगी होश

[ad_1]

Last Updated:

Madhuri Dixit New Car Ferrari 296 GTS: माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में फरारी 296 GTS ऐड की है.यह शानदार टू-सीटर कन्वर्टिबल कार रियर मिड-इंजन और रियर-व्हील ड्राइव के साथ आती है.

हाइलाइट्स

  • माधुरी दीक्षित ने खरीदी ₹6.24 करोड़ की Ferrari 296 GTS.
  • यह टू-सीटर कन्वर्टिबल कार रोसो कोर्सा रंग में है.
  • इससे पहले उनके पास Porsche 911 Turbo S जैसी कारें हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक और नई फरारी 296 GTS शामिल की है. इस शानदार कार की कीमत लगभग 6.24 करोड़ रुपए है और यह एक टू-सीटर कन्वर्टिबल कार है. इस कार का कलर रोसो कोर्सा है, जो काफी अट्रैक्टिव है. एक पैपराजी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें माधुरी और श्रीराम एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए दिखे. माधुरी ने नीले रंग का आउटफिट कैरी किया था और उनके पति श्रीराम ने व्हाइट शर्ट, ब्वैक ब्लेजर और पैंट पहना था. दोनों ने अपनी नई फरारी 296 GTS में बैठने और ड्राइव करने से पहले पैपराजी और फैंस को ग्रीट किया और उन्हें धन्यवाद बोला.

फरारी 296 GTS की ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें रियर मिड-इंजन और रियर-व्हील ड्राइव है. इसके अलावा, इसमें एक्टिव स्पॉइलर जैसी एडवांस एरोडायनामिक्स भी है, जो कार की स्टेबिलिटी और डाउनफोर्स को बढ़ाती है, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरिएंस और भी अच्छा हो जाता है.

माधुरी दीक्षित का शानदार कार कलेक्शन

माधुरी के पास एक शानदार कार कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज-मेबैक एस560, रेंज रोवर वोग और अन्य महंगी कारें शामिल हैं. फरारी 296 GTS से पहले उनके कलेक्शन में पोर्श 911 टर्बो एस शामिल थी, जिसकी कीमत करीब 3.08 करोड़ रुपये थी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *