Headlines

धनश्री वर्मा को तलाक के बाद मिलेगी 60 Cr एलिमनी? परिवार ने बताया सच, ‘हम बेहद नाराज हैं…’

[ad_1]

Last Updated:

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने तलाक पर अभी तक चुप्पी साध रखी है. लेकिन खबरें हैं कि 20 फरवरी, 2025 को मुंबई की एक अदालत में अपने तलाक को अंतिम रूप दिया. कहा जा रहा था कि धनश्री को युजवेंद्र ने 60 करोड़ की एलि…और पढ़ें

धनश्री वर्मा को तलाक के बाद मिलेगी 60 Cr एलिमनी? परिवार ने बताया सच

2024 से दोनों के बीच खटपट की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है.

हाइलाइट्स

  • भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा के तलाक से फैंस का दिल टूटा.
  • धनाश्री के परिवार ने 60 करोड़ की एलिमनी पर चुप्पी तोड़ी.
  • वकील ने कहा आंकड़े निराधार हैं.

नई दिल्ली. धनश्री वर्मा के परिवार ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि कोरियोग्राफर ने अपने क्रिकेटर-पति युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद 60 करोड़ रुपये मांगे थे. शुक्रवार को धनश्री के परिवार के एक सदस्य ने एक बयान जारी किया और गुजारा भत्ता की रिपोर्ट को ‘बेबुनियाद’ बताया. कोरियोग्राफर के परिवार के सदस्य ने वायरल दावों पर निराशा जाहिर की और ऐसी बेबुनियादी खबरों को न फैलाने की बात कही. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि धनश्री वर्मा ने चहल से कभी भी कोई एलिमनी नहीं मांगा है.

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहें कई दिनों से चल रही थीं. लेकिन दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी. हालांकि, दोनों की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर होने वाले क्रिप्टिक पोस्ट ये इशारा कर रहे थे कि दोनों के रिश्ते में कुछ तो खटपट चल रही हैं. अब खबरे हैं कि 20 फरवरी, 2025 को मुंबई की एक अदालत में अपने तलाक को अंतिम रूप दिया.

बेबुनियाद दावों से बेहद नाराज है धनश्री वर्मा का परिवार
तलाक की खबरों के बाद से एलिमनी पर चर्चाएं तेज हो गई थीं. खबरें आईं कि धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर ने 60 करोड़ की एलिमनी की मांग की है. लेकिन इन खबरों के बाद कोरियोग्राफर के परिवार ने चुप्पी तोड़ी है. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘हम बेबुनियाद दावों से बेहद नाराज हैं. जो गुजारा भत्ता की राशि (एलिमनी) के बारे में फैलाए जा रहे हैं. मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं, ऐसी कोई राशि कभी नहीं मांगी गई और न ही पेश की गई है’.

गलत जानकारी फैलाने से पहले…
धनश्री वर्मा के परिवार ने आगे कहा, ‘इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. इस तरह की अपुष्ट जानकारी प्रकाशित करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, जिससे न केवल पक्षों बल्कि उनके परिवारों को भी अनावश्यक अटकलों में घसीटा जा रहा है. इस तरह की लापरवाह रिपोर्टिंग केवल नुकसान पहुंचाती है और हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे जानकारी की पुष्टि करें और गलत जानकारी फैलाने से पहले सभी की निजता का सम्मान करें.’

धनश्री की वकील ने क्या कहा?
वहीं, धनश्री की वकील, अदिति मोहनी ने भी एक बयान जारी किया और कहा, ‘मुझे कार्यवाही पर कोई कॉमेंट नहीं करना है, मामला अभी भी विचाराधीन है. मीडिया को रिपोर्टिंग से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए, क्योंकि बहुत सी भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है.’

धनश्री वर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट ने किया तलाक की तरफ इशारा
आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल, जिन्होंने 2020 में शादी की थी. 20 फरवरी, 2025 को मुंबई की एक अदालत में अपने तलाक को अंतिम रूप दिया. अदालत की कार्यवाही के बाद, धनश्री ने ‘तनाव से आशीर्वाद’ की ओर बढ़ने के बारे में एक पोस्ट के साथ शांति पाने का संकेत दिया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, ‘तनाव से आशीर्वाद तक. क्या यह अद्भुत नहीं है कि भगवान हमारी चिंताओं और परीक्षाओं को आशीर्वाद में बदल सकते हैं? यदि आप आज किसी चीज के बारे में तनाव में हैं, तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है. आप या तो चिंता करते रह सकते हैं, या आप इसे सब भगवान को सौंप सकते हैं और हर चीज के लिए प्रार्थना करने का विकल्प चुन सकते हैं. विश्वास में शक्ति है कि भगवान सब कुछ आपके भले के लिए काम कर सकते हैं.’

homeentertainment

धनश्री वर्मा को तलाक के बाद मिलेगी 60 Cr एलिमनी? परिवार ने बताया सच

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *