[ad_1]
Last Updated:
Dharmendra prayer meet In Delhi: धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी और उनके परिवार ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इससे पहले धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा बॉलीवुड पहुंचा था. कंगना मुंबई तो नहीं जा सकीं, लेकिन दिल्ली में हुई प्रार्थना सभा वो पहुंची और घरम पाजी को याद किया.
धर्मेंद्र की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना करतीं कंगना रनौत.नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की याद में दिल्ली में हेमा मालिनी और उनके परिवार ने बुधवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया. दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यह सभा धर्मेंद्र के निधन के बाद दूसरा बड़ा कार्यक्रम था, जिसमें फिल्म और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं. कार्यक्रम का आयोजन उनकी पत्नी, एक्ट्रेस एवं सांसद हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा देओल और आहाना देओल के साथ किया. बॉलीवुड एक्टॅेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने धर्मेंद्र को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
कंगना रनौत ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में शोक व्यक्त किया और बॉलीवुड के ही-मैन को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ उन्होंने हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और आहाना से भी मुलाकात की.
‘वो छोटे से गांव से आए थे, मेरी तरह’
कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. एएनआई के मुताबिक, कंगना ने कहा- ‘धरम जी एक छोटे से गांव से आए थे, ठीक मेरी तरह और उन्होंने सफलता के शीर्ष का स्वाद चखा. उन्हें देखकर हमेशा गांव की महक, वहां की मिट्टी की याद आती थी. वे इतने जमीन से जुड़े और बेहद सरल इंसान थे… यह दुख का घड़ी है.’
‘हेमा जी के लिए दुख होता है’
उन्होंने आगे हेमा मालिनी के लिए संवेदना जाहिर की और राजनीतिक सहयोगियों के समर्थन का जिक्र किया. कंगना बोलीं, ‘यह बहुत दुखद समय है और हेमा जी को देखकर और ज्यादा दुख होता है. हम उनके दर्द में उनके साथ खड़े हैं और वह बीजेपी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं. पूरा बीजेपी परिवार उनके साथ है. प्रधानमंत्री और हम सभी उनके साथ हैं…’
#WATCH | Delhi: At the prayer meet for late veteran actor Dharmendra, BJP MP-actor Kangana Ranaut says, “Dharam ji came from a small village, just like me, and tasted the peak of success. Seeing him always reminded me of the fragrance of village, of the soil there. He was so… pic.twitter.com/oO6q0Xn9jA
[ad_2]
Source link