Headlines

धर्मेंद्र के खातिर भरत तख्तानी के साथ आईं ईशा देओल, दिल्ली प्रेयर मीट में दिखेगी जुगलबंदी! हो चुका दोनों का तलाक

[ad_1]

Last Updated:

मुंबई में 27 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा-अहाना उससे दूर रही थीं. उन्होंने घर पर पूजा रखी थी, जिसमें हेमा मालिनी के पूर्व दामाद भरत तख्तानी भी पहुंचे थे. अब हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा रखी है, जिसके निमंत्रण पत्र में ईशा देओल का नाम उनके पूर्व पति भरत तख्तानी के साथ लिखा है. जाहिर है कि दोनों आज भी एक-दूसरे के करीब हैं. ईशा देओल-भरत तख्तानी दिल्ली प्रेयर मीट में साथ आकर धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं.

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

नई दिल्ली: बेटी ईशा देओल के तलाक की मनहूस खबर जब धर्मेंद्र के कानों में पड़ी, तो वह भी किसी बाप की तरह तड़प उठे थे. बेटी का हंसता-खेलता छोटा परिवार उजड़ता देखकर धर्मेंद्र दुखी हुए थे. धर्मेंद्र ने बेटी ईशा को तलाक के निर्णय पर फिर से सोचने को कहा था. दरअसल, वह नहीं चाहते थे कि ईशा देओल के फैसले का बुरा असर उनकी नन्ही बेटियों राध्या और मिराया की जिंदगी पर पड़े. (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

धर्मेंद्र चाहते थे कि अगर शादी को बचाया जा सके, तो बचा लेना चाहिए, लेकिन होनी को कौन टाल पाया है. ईशा देओल-भरत तख्तानी ने आपसी रजामंदी से फरवरी 2024 में तलाक ले लिया. हालांकि, दोनों परिवार के बीच सौहार्द बना रहा. धर्मेंद्र के निधन के बाद ईशा देओल-भरत तख्तानी के बीच फिर से नजदीकियां मिलने के संकेत मिले हैं. दरअसल, धर्मेंद्र की दिल्ली प्रेयर मीट में दोनों साथ आ रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

हेमा मालिनी ने दिल्ली में 11 दिसंबर को भी धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा रखी है, जिसमें देओल परिवार से जुड़े सभी लोग एक छत के नीचे इकट्ठा हो रहे हैं. ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी भी शामिल हो रहे हैं. सभी नई दिल्ली के जनपथ स्थित ‘डॉक्टर आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर’ में शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच मौजूद रहेंगे. (फोटो साभार: X@dreamgirlhema)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ मिलकर कर रही हैं. निमंत्रण में ईशा का नाम भरत तख्तानी के साथ दर्ज है, जिससे संकेत मिलता है कि एक्स कपल खास मौके पर साथ पहुंचेंगे. जबकि अहाना अपने पति वैभव वोहरा के साथ आएंगी.(फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

ईशा और भरत ने अपनी 11 साल लंबी शादी को पिछले साल खत्म कर दिया था. हालांकि, वे साथ में दोनों बेटियों राध्या और मिराया की परवरिश कर रहे हैं. दोनों का प्रेयर मीट में साथ आने के निर्णय से पता चलता है कि उनके बीच अभी भी प्यार बाकी है जो दिवंगत धर्मेंद्र के सम्मान के खातिर एकजुट हो रहे हैं.

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

27 नवंबर को मुंबई में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में सलमान खान, ऐश्वर्या राय सहित कई बड़े सितारे पहुंचे थे, जबकि हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा-अहाना उससे दूर रही थीं. उन्होंने उस दिन घर पर पूजा-पाठ का आयोजन किया था. उस पूजा में भरत तख्तानी भी मौजूद थे. (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

8 दिसंबर को धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर परिवार ने उनकी याद में इमोशनल पोस्ट किया और उनकी जिंदगी और लीगेसी का जश्न मनाया. सनी देओल ने धर्मेंद्र का वीडियो शेयर करके लिखा था, ‘आज मेरे पापा का जन्मदिन है. पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं. लव यू पापा. मिस यू.’ (फोटो साभार: X@dreamgirlhema)

Hema Malini, Dharmendra, Dharmendra prayer meet Delhi, Esha Deol Bharat Takhtani coming together, Esha Deol Bharat Takhtani Dharmendra, Bharat Takhtani Esha Deol, Dharmendra birthday, Hema Malini family gathering

हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र के बर्थडे पर तस्वीरें शेयर करके खास पोस्ट लिखा था, जिसमें उनके साथ अपनी पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने लिखा था, ‘मेरा दिल तोड़कर गए हुए आपको दो हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं. यह जानते हुए कि आप आत्म स्वरूप में हमेशा मेरे पास रहेंगे, मैं बिखरे हुए टुकड़ों को जोड़कर फिर से अपनी जिंदगी को बना रही हूं.'<br />(फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

धर्मेंद्र के खातिर भरत तख्तानी संग आईं ईशा, प्रेयर मीट में दिखेगी जुगलबंदी!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *