Headlines

धर्मेंद्र देओल का जीवन, परिवार और संस्कारों की कहानी.

[ad_1]

Last Updated:

धर्मेंद्र देओल का 24 नवंबर को निधन हुआ. पंजाब से मुंबई आकर फिल्मों में नाम कमाया. परिवार और संस्कारों को हमेशा महत्व दिया. सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल को अच्छे संस्कार दिए.

ख़बरें फटाफट

धर्मेंद्र ने बच्चों को सबसे बड़ी दौलत क्या दी? माता-पिता से मिली ये चीज

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र देओल का हाल ही में 24 नवंबर को निधन हो गया. दिग्गज अभिनेता को उनकी एक्टिंग, फिल्मों और मिलनसार व्यवहार के लिए हमेशा याद किया जाएगा. अभिनेता पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई आए और फिल्मों में करियर बनाया, लेकिन उन्होंने चकाचौंध भरी दुनिया में आने के बाद भी अपने माता-पिता के दिए संस्कार नहीं भूले.

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर को हुआ था. उन्होंने फिल्मों के अलावा हमेशा परिवार, प्यार और संस्कारों की बात की. जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने अपने माता-पिता को याद किया. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपने माता-पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि वे आज जो भी हैं, उन्हीं की बदौलत हैं.

पिता ने किया था ये काम
उन्होंने अपने माता-पिता के लिए एक कविता भी सुनाई. पिता को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि “मेरे पिता ने एक नीम का पौधा लगाया था, जो आज घना दरख्त बन चुका है, और जब भी पिताजी की याद आती है, तब मैं उस नीम के पेड़ के नीचे चला जाता हूं. ऐसा लगता है कि बाऊजी पास हैं और मुझे पुकार रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘धरम, मैं तेरे पास हूं’.”

मजहब के बारे में नहीं बताया
उन्होंने आगे कहा कि मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे इंसानियत का ताबीज पहनाया था और उनके संस्कार ही मेरे लिए सबसे बड़ी दौलत है. यही ताबीज और दौलत मैंने अपने बच्चों को भी दी है और उन्होंने अपने बच्चों को. हमें मजहब के बारे में नहीं बताया गया, बस यह सिखाया गया कि एक अच्छे इंसान बनो. अच्छे इंसान की ही कद्र होती है.

धर्मेंद्र की दो शादी
बता दें कि धर्मेंद्र देओल ने दो शादियां कीं और दोनों ही परिवारों को बखूबी संभाला. सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल को अच्छे संस्कार भी दिए हैं. सनी देओल और बॉबी देओल जब भी अपने पिता धर्मेंद्र की बात करते हैं, तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं. एक किस्सा शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया था कि पापा ने हमेशा कहा कि वे हमें दोस्त मानें और एक दोस्त की तरह बात करें, लेकिन जब भी हमने उनसे दोस्त की तरह बात की, वे पापा बन जाते थे.

About the Author

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

homeentertainment

धर्मेंद्र ने बच्चों को सबसे बड़ी दौलत क्या दी? माता-पिता से मिली ये चीज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *